Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भाजपा सांसद साक्षी महाराज सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज।

यूपी के सांसद साक्षी महाराज पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने भाजपा सांसद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला अतिक्रमण से जुड़ा हुआ है। सांसद के खिलाफ उत्तराखंड के ऋषिकेश में केस दर्ज किया गया है। सांसद पर अवैध निर्माण की सीलिंग तोड़कर दोबारा निर्माण कराये जाने का केस दर्ज किया गया है। साक्षी महाराज उन्नाव संसदीय क्षेत्र में भाजपा से सांसद हैं। सांसद साक्षी महाराज सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

 

जानकारी के अनुसार, साक्षी महाराज सहित पांचों के खिलाफ दर्ज केस अवैध निर्माण से संबंधित है। केस मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की शिकायत पर दर्ज किया गया। पांचों पर भारतीय दंड विधान की धारा 441, 452 व 448 के तहत मामला दर्ज किया गया। साक्षी महाराज के अलावा मंजुला, कृष्णा, मुकेश जैन और मनोज पर केस दर्ज किया गया है। इन पर टिहरी विस्थापित क्षेत्र व लक्कड़ घाट के इलाकों में कथित तौर पर अवैध निर्माण कार्य संचालित करने के आरोप लगे थे।

पांचों के खिलाफ सीलिंग तोड़कर अवैध निर्माण किये जाने का आरोप है। आरोप में कहा गया है कि प्राधिकरण द्वारा सील किया गया था। इसके बाद भी सीलिंग तोड़कर अवैध तरीके से दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया गया। अतिक्रमण से जुड़ा होने की वजह से पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें