Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

28 अक्टूबर को इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण, इस मौके पर क्या करें और क्या ना करें, जरूर जानें

28 अक्तूबर को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। पौराणिक मान्यता है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्रमा पर ग्रहण लगता है। वहीं चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है।

- Advertisement -

 

ज्योतिष के नजरिए से सूतक काल को भी अच्छा समय नहीं माना जाता है। ग्रहण का सूतक काल लगते ही किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान, मंदिर छूने या खाने-पीने पर रोक लग जाती है। साथ ही इस दौरान घर से बाहर निकलना और ग्रहण को देखना भी अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि इस दौरान प्रकृति में विचित्र सी शक्ति उत्पन्न होती है, जो कि सभी प्राणियों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।

 

भारत में कब लगेगा चंद्रग्रहण

चंद्र ग्रहण रात 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। भारत में इस ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी। साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को वैशाख पूर्णिमा वाले दिन लगा था। यह चंद्र ग्रहण दुनिया भर के कई हिस्सों में देखा गया, लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया था।

 

साल के अंतिम चंद्र ग्रहण को भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, हिंद महासागर, अटलांटिक, दक्षिणी प्रशांत महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। इस बार साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक 28 अक्तूबर की दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शुरू हो जाएगा।

 

ये जरूर करें

  • चंद्रग्रहण के बाद सफेद अनाज, चीनी और दूध से बनी वस्‍तुओं का दान जरूर करें। ऐसा करने से आपको अशुभ प्रभाव का सामना नहीं करना पड़ता और आपकी कुंडली से चंद्र दोष के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
  • ग्रहण के वक्‍त सोने की बजाए व्‍यक्ति को धार्मिक महत्‍व वाली किताबों का अध्‍ययन करना चाहिए।
  • चंद्रग्रहण के समय संयम रखकर जप करने से कई गुना फल प्राप्‍त है। ऊं नमो नारायणाय’ मंत्र का 8 हजार बार जप करने से आपको मानसिक और आध्‍यात्मिक लाभ मिलता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें