Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चंद्रयान-3: सॉफ्ट लैंडिंग से मात्र एक ऑर्बिट की दूरी पर चंद्रयान-3 !

इसरो ने आज यानी 16 अगस्त को चौथी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट बदली। इस तरह भारत का यान चांद की तरफ जाने वाली अपनी आखिरी कक्षा में पहुंच गया। यान अब चंद्रमा की करीब-करीब गोलाकार कक्षा में आ गया है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने सुबह यान के थ्रस्टर कुछ देर के लिए फायर किये। अब यहां से चंद्रयान-3 की अभी तक की यात्रा में महत्वपूर्ण लेकिन निर्णायक बदलाव होने वाले हैं। इसरों के अनुसार इस ऑर्बिट में पहुंचने के बाद वह लैंडर को अलग करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

- Advertisement -

अब दूरी 153km x 163km रह गई । 

इसरो की तरफ से ट्वीट करते हुए जानकारी को साझा किया गया। ट्वीट में कहा गया, आज इंजन को सफलतापूर्वक ऑन करने के बाद उसने चांद की तरफ जाने वाली एक ऑर्बिट को पूरा कर लिया है। अब उसकी दूरी 153km x 163km रह गई है। यहां से लैंडर को अलग किया जायेगा। और इस मिशन का कैरियर 17 अगस्त से एक और राउंड पूरा करने के बाद अपनी अलग अलग यात्रा शुरू करेंगे। अगर सब ठीक रहता है तो लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय के अनुसार लैंडिंग करेगा।

चंद्रयान में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेंगे। इसके बाद वहां पर 14 दिन तक प्रयोग करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा। जबकि लैंडर और रोवर चांद की सतह पर मौजूद मिट्टी का परिक्षण करेंगे। साथ ही चांद पर पानी की खोज करेंगे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें