Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा चंद्रयान 3, कुछ देर बाद बाहर आएगा विक्रम रोवर !

Chandryan 3 live update: भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिग कर ली है। यह भारत के लिए गर्व का पल है, क्योंकि ऐसा करने वाला भारत पहला देश बना है। चांद के इस हिस्से में यान उतारने वाला भारत पहला देश बन गया है। जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले यह कामयाबी अमेरिका, सोवियत संघ और चीन को ही मिली है।

- Advertisement -

सभी को था इस घडी का इंतजार। 

आज सुबह से ही देशवासियों समेत पूरे विश्व को इस घडी का इंतजार था। अब सभी को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद विक्रम लैंडर बाहर आएगा। इसके बाद विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींच कर पृथ्वी पर भेजेंगे। चांद की रेस में रूस का लूना-25 भी आया लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से चांद पर उतरने से पहले ही क्रैश हो गया। लूना-25 की लैंडिंग 21 अगस्त को होनी थी, लेकिन आखिरी ऑर्बिट बदलते समय रास्ते से भटक गया और चांद की सतह पर क्रैश हो गया। जिसके बाद से ही भारत से पूरी दुनिया को काफी उमीदें थी। जिसमें भारत का चंद्रयान 3 पूरी तरह से सफल रहा।

चंद्रयान-3 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया था। यान को चांद की सतह पर लैंडिंग करने में 41 दिन का समय लगा। धरती से चांद की कुल दूरी 3 लाख 84 हजार किलोमीटर है। आज 23 अगस्त को तय समय 6.4 बजे चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंड किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें