Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चंद्रयान 3 के लिए तैयार है प्लान ‘बी’, विशाल गड्ढे से निपटने के लिए क्या करेंगे? सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हुई तो फिर…जानें सब

‘चंद्रयान-3’ को ‘चंद्रमा’ की सतह (दक्षिणी ध्रुव) पर उतारने के लिए पूरी तैयारी कर हो गई है। 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग होनी है। लेकिन अगर किसी भी कारण से ऐसा नहीं हो सका तो इसरो का प्लान बी भी तैयार हैं। जी हां, चंद्रयान 3 को सॉफ्ट लैंडिंग करने में अगर दिक्कत आई तो फिर इसरो प्लान बी पर काम करेगा। क्या है ये प्लान बी चलिए विस्तार से बताते हैं।

- Advertisement -

 

दरअसल, भारत के चंद्रयान मिशन पर दुनिया की नजरें टिकी हैं। ‘चंद्रयान-3’ की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारत, दुनिया में रूस, अमेरिका और चीन के बराबर आ जाएगा। अभी तक इन्हीं तीन देशों को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने का मुकाम हासिल है।

 

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि ‘इसरो’ ने चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्लान ‘बी’ तैयार किया है। ये प्लान तभी अमल में लाया जाएगा, जब चंद्रमा पर विशालकाय आकार का कोई गड्ढा यानी क्रेटर सामने होगा। हालांकि, इसरो ने चट्टान और विशाल गड्ढे से भी निपटने का इंतजाम किया है। अंतिम क्षण में सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया को 26 अगस्त तक बढ़ाया जा सकता है।

 

अगर क्रेटर ज्यादा बड़ा और गहरा नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं होगी। लैंडर और रोवर के सोलर पैनल को पर्याप्त धूप यानी एनर्जी मिलेगी। चंद्रमा पर लैंडर के उतरने का समय भी वही तय किया गया है, जब उस हिस्से में सूर्य की पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी।

बता दें कि चंद्रमा पर विशालकाय गड्ढों की अच्छी खासी संख्या है। गहरे गड्ढों में सदियों से सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंचा है। इन क्षेत्रों में तापमान माइनस 245 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। चंद्रमा की सतह पर उल्कापिंड का गिरना, ज्वालामुखी फटना या भूगर्भ में किसी अन्य कारण से हुए विस्फोट के चलते ये विशालकाय आकार के गड्ढे ‘क्रेटर’ बन जाते हैं। इन्हें ‘प्रहार’ क्रेटर, धंसाव क्रेटर, ज्वालामुखीय क्रेटर, बिल क्रेटर और विस्फोट क्रेटर जैसी श्रेणियों में विभाजित किया जाता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें