Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आज चंद्रमा के ऑर्बिट में पहुंचेगा चंद्रयान-3, 23 अगस्त को होगी लैंडिंग !

Chandrayaan-3: इसरो के लिए के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज यानी 5 अगस्त को चंद्रयान-3 शाम 7 बजे तक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। यान आज शाम को चंद्रमा की ग्रेविटी में दाखिल होगा इसके लिए यान की स्पीड को भी कम किया जाएगा। इसके लिए इसरो के बेंगलुरु स्थिति हेडक्वार्टर में मौजूद वैज्ञानिक यान के थ्रेसटर कुछ देर के लिए फायर करेंगे। आज से 23 अगस्त तक यान चंद्रमा के ऑर्बिट में चक्कर लगाता हुआ चांद की सतह पर लैंड करेगा।

- Advertisement -

यान अंडाकार ऑर्बिट में चक्कर लगाएगा।

1 अगस्त रात करीब 12 बजे चंद्रयान-3 को पृथ्वी के ऑर्बिट से चांद की तरफ भेजा गया था। इसे ट्रासलूनर इंजेक्शन कहा जाता है। इससे पहले चंद्रयान ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा था, जिसकी पृथ्वी से सबसे कम दूरी 236 km और सबसे ज्यादा दूरी 1 लाख 27 हजार 603 किलोमीटर थी। चंद्रयान-3 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। इसरो प्रमुख डॉ. एस सोमनाथ ने बताया कि अब तक सबकुछ सही है। सबकुछ प्लान के मुताबिक ही चल रहा है। चांद के चारों तरफ पांच ऑर्बिट मैन्यूवर होंगे। जिसमें आज का लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन शामिल है। फिलहाल यान अंडाकार ऑर्बिट में चक्कर लगाएगा। बाद में इसे कम करके 100 किलोमीटर की गोलाकार ऑर्बिट में डाल दिया जाएगा। यह काम 17 अगस्त तक पूरा हो जाएगा।

ट्रांसलूनर इंजेक्शन के लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान का इंजन कुछ देर के लिए चालू किया था। इंजन फायरिंग तब की गयी जब यान पृथ्वी से 236 km की दूरी पर था। इसरो ने अंतरिक्ष यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है। चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा। इस मिशन के जरिये इसरो चांद की सतह पर भूकंप का भी अध्ययन करेगा। साथ ही चांद की मिट्टी का भी अध्ययन करेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें