Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ऑस्ट्रेलिया के आसमान में जगमगाया भारत का चंद्रयान, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

चांद की तरह जगमगाया ऑस्ट्रेलिया के आसमान में भारत का चंद्रयान-3 की तस्वीर सोशल मिडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

भारत का तीसरा मून-मिशन चंद्रयान-3 जिसे 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। अब यह ऑस्ट्रेलिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। चंद्रयान-3 की एक तस्वीर ऑस्ट्रेलिया से आयी है जिसमें यह चांद की तरह जगमगाता हुआ नज़र आ रहा है और यह वायरल तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सारी सुर्खियां बटोर रही है। इस वायरल तस्वीरकी सुंदरता लोगों के दिलों को जीत रही है। इस वायरल फोटो को डायलन ओडॉनेल ने क्लिक किया है जोकि बायरन बे ऑब्जर्वेटरी आस्ट्रेलिया के लिए फोटोग्राफी का कार्य करते हैं।

- Advertisement -

 

 

 

 

चंद्रयान की तस्वीर ने जीता लोगों का दिल

डायलन ओडॉनेल ने चंद्रयान-3 की ख़ूबसूरत फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने अभी यूट्यब के माध्यम से देखा कि भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ने अपना चन्द्रमा रॉकेट लांच किया है और 30 मिनट के बाद ही इसने मेरे घर के ऊपर से उड़ान भरी। इसके लिए उन्होंने इसरो को बधाई दी और सफल लैंडिंग की कामना की। डायलन ओडॉनेल की चंद्रयान-3 की यह ख़ूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस पोस्ट को पहले दो दिन में ही 7.4 लाख व्यूज मिल चुके थे और 12 हज़ार से अधिक लोग इस पर कमेंट कर चुके थे। कुछ लोगों ने चंद्रयान तो कुछ ने फोटो की बारीकियों पर अपनी राय व्यक्त की और सम्बंधित प्रश्न पूछे।

 

 

 

 

आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया। इय यान के चांद पर लैंड होन की संभावना 23 अगस्त तक जताई जा रही है। चंद्रयान की लॉन्चिंग के अद्भुत इवेंट को वैज्ञानिक तो देख ही रहे हैं, साथ ही दुनियाभर के लाखों लोगों ने भी यूट्यूब के माध्यम से इसे लाइव देखा। चंद्रयान-3 का लॉन्चिंग इवेंट जितना ट्रेंड करता रहा, उतना ही ज्यादा ध्यान खींच रही है चंद्रयान की एक झलक, जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के आसमान पर भी दिखाई दी।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें