Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

छत्तीसगढ़ में भाजपा का CM फेस भी चौंका देगा! ये हैं सबसे बड़े दावेदार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बम्पर सीट पाकर कांग्रेस को धूल चटाने का काम किया है। इन राज्यों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली जीत छत्तीसगढ़ की है।

- Advertisement -

दरअसल, चाहे एग्जिट पोल हो या कोई राजनीतिक पंडित सभी ने छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में या तो कांटे की टक्कर या कांग्रेस की जीत बताई थी। लेकिन चुनावी परिणामों ने सभी को चौंकाकर रख दिया।

हालांकि, रमन सिंह कई दफा ये बात बोल चुके हैं कि सीएम बनाने का फैसला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। आज भी रमन सिंह के एक बयान के बाद ये अटकलें लगने लगीं की वो सीएम पद की रेस से बाहर हैं। दरअसल, रमन सिंह ने आज कहा कि नई सरकार कोई भी मुखिया बन सकता है, लेकिन उसके सामने योजनाओं को लागू करने की चुनौतियां होंगी।

अरुण साव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और राज्य में पार्टी को जीत दिलाने में उनकी अहम भूमिका मानी जा रही है। पहली बार 2003 में जब भाजपा ने राज्य में चुनाव जीता था तो रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष थे और उन्हें ही सीएम बनाया गया था, इसलिए अब अरुण साव को लेकर भी यही अनुमान लगाया जा रहा है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय भी इस रेस में शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में महिला वोटरों ने इस बार भाजपा को बम्पर वोट दिए और सरोज को भाजपा की महिला नेता का बड़ा चेहरा भी माना जाता है। यही कारण है कि सरोज पांडेय भी सीएम बनने की दावेदार हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें