Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पहले मुर्गी आई या अंडा ? इस सवाल को वैज्ञानिकों ने आखिरकार सुलझा दिया !

नानजिंग विश्वविद्यालय और ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा संचालित यह अध्ययन नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन में प्रकाशित हुआ है।ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी और नानजिंग यूनिवर्सिटी ने मिलकर लगभग 51 प्रकार के जीवाश्मों और 29 जीवित प्रजातियों को ओविपेरस के जीवों पर अध्ययन किया।जिसमें उन्होंने शोध के आधार पर दावा किया कि आधुनिक पक्षियों और सरीसृपों के पूर्व पीढ़ियों ने अंडे देने के बजाय जीवों को जन्म दिया होगा !

- Advertisement -

 

 

 

ऐसी मनगढ़ंत कहावतें हम सभी अपने बचपन से सुनते आ रहे हैं! हम बचपन से ही एक अड़चन भरा सवाल सुनते आ रहे हैं। यह सवाल है पहले मुर्गी आई या अंडा? जी हाँ! ये सवाल सुनकर आज भी हम निरुत्तर हो जाते थे। लेकिन अब इस सवाल का उत्तर वैज्ञानिकों ने ढूंढ लिया है। लोग समझ नहीं पाते थे कि इसका जवाब क्या है?

 

 

 

 

लेकिन वैज्ञानिकों ने अब लोगों के कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है। वैज्ञानिकों ने ”पहले मुर्गी आई या अंडा?” इस सवाल का जवाब पूरे तर्क के साथ दिया है। वैज्ञानिकों ने इसका पता लगा लिया है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? पहले यह सवाल लोगों को दुविधा में डाल देता था। इस सवाल का जवाब वैज्ञानिकों ने खोज लिया है, उन्होंने रिपोर्ट में दावा किया है कि, हजारों साले पहले मुर्गा-मुर्गी ऐसे नहीं थे जैसे आज हैं। अंडे के बजाय पूर्ण विकसित बच्चे को जन्म देते थे। धीरे-धीरे जलवायु परिवर्तन के साथ जीवों में भी परिवर्तन होता गया। पूर्ण विकसित बच्चे पैदा करने वाले मुर्गे-मुर्गी की प्रजातियों में अंडे देने की क्षमता का विकास हुआ। इससे ये साफ तौर पर कहा जा सकता है कि अंडा पहले नहीं आया मुर्गा और मुर्गी पहले आए।

 

 

 

 

शोधकर्ताओं ने कहा कि जीवों में संतान उत्त्पति की क्षमता एक्सटेंडेड एम्ब्रायो रेटेंशन की वजह से अलग-अलग होती है। चिड़िया, मगरमच्छ और कछुए ऐसे अंडे देते है, जिसमें भ्रूण का पूर्ण विकास नहीं हुआ रहता है, बाद में तैयार होता हैं, जबकि कुछ जीव ऐसे होते हैं जो अंदर से ही भ्रूण के विकास के साथ अंडे देते हैं। सांप और छिपकलियां अंडे भले ही देती हैं, लेकिन वे बच्चों को भी जन्म दे सकते हैं क्योंकि इन्हें हैचिंग की जरूरत नहीं होती।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें