Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश को ‘चौपट’ कहे जाने पर भड़के सीएम शिवराज।

कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश को चौपट कहे जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भड़क उठे हैं। उन्होंने कमलनाथ पर पलटवार किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश कमलनाथ का राज्य नहीं है। उनको प्रदेश से लगाव ही नहीं है। बता दें, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। जिसे लेकर शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ आमने-सामने हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश को ‘चौपट प्रदेश’ कहे जाने को लेकर सियासत गरमा गयी है। शिवराज ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि यह उनका सूबा नहीं है, इसलिए वह राज्य का अपमान कर रहे हैं।

- Advertisement -

 

राज्य कमलनाथ का है ही नहीं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने मंगलवार को कमलनाथ पर हमला बोला है। शिवराज ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह राज्य कमलनाथ का है ही नहीं। इसलिए वो प्रदेश को बदनाम करते हैं। वे मध्य प्रदेश के चौपट प्रदेश कह रहे हैं। ऐसा कहना प्रदेश का अपमान है। वे मध्य प्रदेश की जनता का अपमान कर रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि अलग कमलनाथ को मुझसे राजनैतिक बार है तो मेरा अपमान करें, प्रदेश का अपमान क्यों कर रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि उन्होंने कमलनाथ को ‘सेठ’ कहा था तो वह आपत्ति व्यक्त करने लगे।

 

कमलनाथ ने प्रदेश को लूट का अड्डा बना दिया था।

शिवराज ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली बुलाये जाने पर कहा कि यह जोड़ी जय-वीरु की जोड़ी है, इनमें लूट की होड़ लगी है। उन्होंने कहा, अब कांग्रेसी कह रहे हैं कि भाजपा भ्रम फैला रही है। तो बताओ फिर उनको दिल्ली क्यों बुलाया जा रहा है। दरअसल, कांग्रेस के जय और वीरू आपस में झगड़ रहे हैं। लूट के माल के लिए इनकी लड़ाई जारी है।

सीएम शिवराज ने कहा कि पहले भी 2003 तक मिस्टर बंटाढार ने पूरे प्रदेश को लूटा और बर्बाद कर दिया था। पिछली बार सवा साल में कमलनाथ ने भी प्रदेश को लूट का अड्डा बना दिया था। शिवराज ने इसपर आगे कहा, अब आगे कौन लूटे और कितना लूटे और उसमें कितनी हिस्सेदारी हो। इनका झगड़ा केवल इस बात का है। अब दिल्ली का भी पता नहीं, इन पर किस मुद्दों पर चर्चा कर रही है। क्या दिल्ली भी इसमें शामिल है।

बता दें, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रही हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में मुख्य बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। बीजेपी से सीएम शिवराज सिंह लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस से पूर्व सीएम रहे कमलनाथ भी विधानसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिसे लेकर अकसर दोनों बड़े नेता आमने-सामने होते नजर आते हैं। देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसका नतीजा 3 दिसंबर को आएगा।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें