Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Congress के डोनेशन कैंपेन का एक महीना पूरा !

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने चंदा एकत्र करने के उसके अभियान के तहत गत एक महीने में पार्टी को 15 करोड़ रुपये मिले हैं. कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि पार्टी ने 18 दिसंबर को ऑनलाइन दान अभियान शुरू किया था और 31 दिनों में पार्टी ने 15 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

- Advertisement -

 

 

 

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे अभियान का 31वां दिन है. हमने तीन लाख से अधिक वैध लेनदेन के माध्यम से सफलतापूर्वक 15 करोड़ रुपये जुटाए हैं.’’कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से 18 दिसंबर को लोगों से दान लेने का अभियान शुरू किया और पहले दिन पार्टी को 1.38 लाख रुपये का दान दिया. इस अभियान का उद्देश्य इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के वास्ते संसाधन जुटाना है.

 

 

कांग्रेस की वेबसाइट  donateinc.net के अनुसार शुक्रवार सुबह 5.4 बजे तक कांग्रेस को 15 करोड़ 42 लाख 70 हजार 596 रुपये मिल चुके हैं. कांग्रेस को मिले अब तक के कुल चंदे में से 12.4 फीसदी हिस्सा यूपी और 1.2 फीसदी उत्तराखंड से है.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें