Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कांग्रेस अध्यक्ष बोरा ने कहा- श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह ‘लव जिहाद’? बयान पर भड़के असम के CM

असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने गोलाघाट ट्रिपल मर्डर मामले पर टिप्पणी करते हुए कथित तौर पर ‘लव जिहाद’, भगवान कृष्ण और रुक्मिणी की प्रेम कहानी के बीच समानता दिखाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा पर निशाना साधा है। सरमा ने, भूपेन कुमार बोरा के बयान की निंदा की है और कहा कि, महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के रिश्ते को ‘लव जिहाद’ से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है।

- Advertisement -

भूपेन बोरा ने लव जिहाद की घटनाओं का खुलेआम समर्थन किया है। कांग्रेस नेता बोरा की टिप्पणी को सनातन और हिंदू धर्म के खिलाफ बताते हुए उन्होंने कहा कि, अगर शिकायत दर्ज होती है तो उनके खिलाफ सरकार केस दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगी। सरमा ने कहा कि, अगर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए बोरा के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानिए क्या है पूरा मामला?

असम के गोलाघाट जिले में नजीबुर रहमान बोरा नामक 25 वर्षीय युवक ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी संघमित्रा घोष एवं उसके माता-पिता संजीव घोष और जुनू घोष की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने 9 महीने के बच्चे को गोद में लेकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटनाक्रम पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि यह ‘लव जिहाद’ का मामला है क्योंकि पति मुस्लिम था और पत्नी हिंदू थी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया था विवादित बयान

मुख्यमंत्री सरमा के इस हत्याकांड को लव जिहाद से जोड़ने पर कांग्रेस नेता बोरा ने महाभारत में भगवान कृष्ण-रुक्मिणी और धृतराष्ट्र-गांधारी के विवाह को भी ‘लव जिहाद’ बताया था। उन्होंने कहा- जब भगवान कृष्ण रुक्मिणी से विवाह करना चाहते थे, तब अर्जुन एक महिला के भेष में आए थे। गांधारी का परिवार नहीं चाहता था कि, उसका विवाह धृतराष्ट्र से हो। भीष्म पितामह ने उन पर दबाव डाला था। यह भी लव जिहाद था।

बोरा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने इस मामले में भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के विषय को घसीटना निंदनीय बताया है। सरमा का कहना है कि इंसानों द्वारा की गई ‘गलतियों’ की तुलना देवताओं से नहीं की जानी चाहिए, “जैसे हम हजरत मुहम्मद और ईसा मसीह को किसी विवाद में नहीं लाते।”

CM सरमा ने की कार्रवाई की बात

मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि, लव जिहाद क्या है? कहा कि, जब किसी लड़की की गलत पहचान दिखाकर शादी की जाती है और शादी के बाद उसे अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जाता है। भगवान कृष्ण ने कभी भी रुक्मिणी को अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा !

उन्होंने कहा- “अगर किसी मामले में शिकायत दर्ज की जाती है, तो उस व्यक्ति को गिरफ्तार करना होगा जिसने ऐसा कहा है। सरकार को कार्रवाई करनी पड़ेगी।”

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें