Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बीजेपी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस का मास्टर प्लान, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ संग ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान को देगी धार

बीजेपी को 2024 में सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस अभी से कमर कस चुकी है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर पहले से हैं अब प्रियंका गांधी ने एक और बड़ा दांव खेल दिया है। भारत जोड़ो यात्रा के साथ अब वे ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू करेंगी। माना जा रहा है कि इस अभियान की सोच प्रियंका गांधी की ही है। इस अभियान के जरिए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और संगठन को एक बार फिर नए सिरे से सक्रिय करने की कोशिश होगी। बता दें कि बीजेपी की जीत के पीछे यही तर्क दिया जाता है कि उसका संगठन और बूथ स्तर तक उसकी पकड़ काफी मजबूत है। अब कांग्रेस वही रणनीति अपना रही है।

- Advertisement -

 

कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा। इसके लिए फरवरी माह का समय तय किया गया है। इसके साथ ही `भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता को देखते हुए अब कांग्रेस एक नया अभियान `हाथ से हाथ जोड़ो शुरू करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी है।

 

26 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का यह महाअभियान

महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि, दूसरा यह कि, हमने भारत जोड़ो यात्रा के लिए भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा की और चर्चा की। हमने 26 जनवरी से बड़े पैमाने पर ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाने का फैसला किया है। यह दो महीने तक चलने वाला लंबा अभियान होगा। पार्टी की इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली में हैं। उन्होंने भी ट्वीट कर अधिवेशन होने की जानकारी दी है।

 

महिला मार्च भी शुरू करेगी कांग्रेस, प्रियंका खुद करेंगी नेतृत्व

प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में 2023 में दो महीने के लिए महिला मार्च शुरू किया जाएगा। यह मार्च देश के सभी राज्यों की राजधानी में 26 जनवरी 2023 से 26 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि यह यात्रा तब शुरू की जाएगी, जब राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ समाप्त होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें