Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

उत्तराखंड में लगातार भूकंप के झटके, उत्तरकाशी में दहशत का माहौल

उत्तराखंड के पहाड़ी जिले उत्तरकाशी में पिछले छह दिनों से भूकंप के लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं। आज दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर एक और भूकंप का झटका आया, जिससे लोग दहशत में आ गए और तेजी से घरों से बाहर निकलने लगे। यह झटका पहले से आए भूकंपों की श्रृंखला में शामिल है, जो पिछले सात दिनों में उत्तरकाशी में बार-बार महसूस हुए हैं।

- Advertisement -

भूकंप के झटकों से लोग बेहद भयभीत हैं, क्योंकि यह क्षेत्र भूकंप के चार और पांच जोन में आता है, जिससे यह संवेदनशील माना जाता है। हालांकि, अभी तक किसी बड़े भूकंप के संकेत नहीं मिल पाए हैं, लेकिन लगातार झटकों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।

हाल ही में आए भूकंपों में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भी तेज झटके महसूस हुए थे, जिनकी तीव्रता 3.5 रिक्टर स्केल तक थी। इसके परिणामस्वरूप वरूणावत पर्वत के संभावित भूस्खलन क्षेत्र से पत्थर गिरने लगे, और लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए घरों से बाहर निकल आए।

Also Read: Maha Kumbh Incident: गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी ने जताई गहरी संवेदना, प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें