Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

देश में एक बार फिर कोरोना ने पसारे पैर, इन राज्यों में हो रही कोरोना से मौतें, जानें लेटेस्ट अपडेट

भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस (Corona virus) का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में लगातार कोरोना के नए मामलों में वृद्धि हो रही है और फिर से मास्क को अनिवार्य किया जाने लगा है। वहीं दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना विकराल होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोविड 19 के 4,435 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

 

 

कोविड से मरने वालों की संख्‍या भी बढ़ रही है, इनमें महाराष्ट्र में 4 मौतें हो गई हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान से एक-एक मौत होने की सूचना है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही अब मौत के मामले भी हर दिन रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने बुधवार (5 अप्रैल) को 4,435 नए मामले दर्ज किए और 15 की जान चली गई।

  • स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि देश में कोविड मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
  • इससे पहले मंगलवार (4 अप्रैल) को 3,038 कोरोना के मामले दर्ज हुए थे और 9 की मौत हुई थी।
  • राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो, 4 अप्रैल को एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई।
  • महाराष्ट्र में 711 मामले सामने आने के साथ ही 4 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।
  • उत्तराखंड में भी महज 20 दिन में मौत के तीन मामले सामने आए हैं।
  • केरल में चार मौत के मामले भी शामिल हैं।

Corona Latest Update

  • भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,435 नए मामले दर्ज किए गए हैं,
  • जो 163 दिनों (5 महीने और 13 दिन) में सबसे ज्यादा है।
  • एक्टिव केस की बात की जाए तो, इनकी संख्या बढ़कर 23,091 हो गई है।
  • ताजा मामलों के बाद भारत में कुल मामलों की संख्या 4.47 करोड़ (4,47,33,719)हो गई है।
  • 15 मौत होने के बाद कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,30,916 हो गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें