Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हरियाणा के पंचकुला में होगा देश के सबसे बड़े रावण का दहन।

पूरे भारत में मंगलवार, 24 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयदशमी का पर्व मानाया जा रहा है। दशहरे के दिन जगह-जगह रावण और उनके दोनों भाइयों मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाया जाता है। इन पुतलों को बनाने के कार्य कुछ समय पहले से ही शुरू कर दिया जाता है। कई शहरों में दशहरे के त्यौहार को काफी बड़े और हर साल कुछ अलग अंदाज में मनाया जाता है। ऐसे ही कुछ इस साल पंचकुला में देखने को मिलता है। पंचकुला में देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला बनाया गया है। इस पुतले को बनाने में तीन महीने का समय लगा। पुतले को बनाने में करीब 18 लाख रुपयों का खर्च आया है। इस पुतले की ऊंचाई 171 फ़ीट है और ये देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला है।

- Advertisement -

पुतले की कुल ऊंचाई 171 फीट है।

हर साल दशहरे के मौके पर कुछ प्रतियोगिताएं भी की जाती हैं। जिसमें एक प्रतियोगिता रावण के सबसे बड़ा पुतला बनाने की है। इस साल देश का सबसे बड़ा पुतला हरियाणा के पंचकुला में बनाया गया है। इस पुतले की कुल ऊंचाई 171 फीट है। पुतले को बनाने में करीब तीन महीने का समय लगा। बता दें कि रावण का ये पुतला देशभर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आज दशहरे के पर्व पर इस पुतले का दहन किया जाना है। जिसे देखने के लिए कई सारे लोग अलग-अलग जगहों से पंचकुला पहुंचे हुए हैं।

आपको बता दें कि पंचकुला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में रावण दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। पंचकुला के श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। देश के सबसे बड़े रावण के पुतले को बनाने में करीब 18 लाख रुपये का खर्च आया है। इस पुतले को बनाने में तीन महीने का समय लगा, जिसे कुल 25 कारीगरों ने मिलकर बनाया है। रावण के इस पुतले को बनाने में 25 क्वींटल लोहा, 500 बांस के टुकड़े का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें 3000 मीटर लंबा मैट और 3500 मीटर कपड़ा लगा है। इसके अलावा रावण के चेहरे को बनाने के लिए 1 क्वींटल फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।

बताया जा रहा है कि रावण के अंदर इको फ्रेंडली पटाखे लगाए गए हैं। इन पटाखों को तमिलनाडु से मंगाया गया है। इस भव्य रावण के पुतले का दहन एक रिमोट की सहायता से किया जाएगा। इस समारोह में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जिसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस प्रशासन की तरफ से किये गए हैं।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें