टीवी इंडस्ट्री के फेमस जोड़ी प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता, जिन्हें फैंस ‘प्रियंकित’ के नाम से जानते हैं, इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच रिश्ते में दरार की अफवाहें तब उड़ीं, जब उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। इस कदम के बाद उनके फैंस में ब्रेकअप को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
हालांकि, दोनों ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस खबर ने हलचल मचा दी है। कुछ फैंस का मानना है कि यह उनके आगामी वेब शो ‘तेरे हो जाएं हम’ के प्रमोशन का हिस्सा हो सकता है, जो जल्द ही रिलीज होने वाला है। वहीं, कुछ का कहना है कि प्रियंका और अंकित के बीच वास्तव में कुछ गड़बड़ हो गई है।
प्रियंका और अंकित की जोड़ी को सबसे पहले ‘उड़ारियां’ सीरियल में देखा गया था, जहां उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद दोनों ‘बिग बॉस 16’ में नजर आए थे, जहां प्रियंका सेकंड रनर-अप रही थीं। फिलहाल, अंकित ‘जुनूनियत’ शो में नजर आ रहे हैं, जबकि प्रियंका तेलुगु फिल्म ‘हीरो हीरोइन’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर से काफी हैरान हैं और कई लोग इस बारे में कयास लगा रहे हैं। कुछ फैंस इस रिश्ते में आई दरार को केवल एक प्रमोशनल रणनीति मान रहे हैं, जबकि कुछ ने प्रियंका और अंकित की निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की है।
अब देखना यह होगा कि प्रियंका और अंकित इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं, और क्या उनकी जोड़ी फिर से पहले जैसी दिखेगी।