Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

1900 के बाद पहली बार क्रिकेट बना ओलंपिक का हिस्सा, 2028 लॉस एंजिलिस गेम्‍स में शामिल।

क्रिकेट को एक लंबे समय के बाद ओलंपिक में शामिल किया गया है। इसकी घोषणा अंतरराष्‍ट्रीय ओलंपिक समिति ने सोमवार को की। क्रिकेट के साथ 2028 लॉस एंजिलिस गेम्‍स में पांच खेलों को शामिल किया गया है। क्रिकेट को 1900 के बाद पहली बार ओलंपिक में शामिल किया गया है। क्रिकेट के अलावा फ्लैग फुटबॉल बेसबॉल-सॉफ्टबॉल लेक्रोसे और स्‍क्‍वाश को शामिल किया गया है। एक सप्‍ताह पहले लॉस एंजिलिस के अधिकारियों ने खेल की सूची का प्रस्‍ताव रखा था। जिसके बाद आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने शुक्रवार को सिफारिश की थी। जिस पर अमल करते हुए ओलंपिक ईकाई की पूर्ण सदस्‍यता ने सोमवार को इसकी घोषणा कर दी।

- Advertisement -

आपको बता दें कि सभी पांच खेलों को शामिल करने के पक्ष में भारत के 90 आईओसी सदस्‍यों ने एकल पैकेज में वोट दिया। जबकि दो ने वोट नहीं दिया। साल 1900 के बाद क्रिकेट को पहली बार ओलंपिक दर्जा दिया गया है। बताया जा रहा है क्रिकेट को ओलंपिक कार्यक्रम में जोड़ने से करीब 100 मिलियन यूएस डॉलर से ज्‍यादा कमाई हो सकती है। पुरुष और महिला के लिए ओलंपिक टूर्नामेंट्स में छह टीमें शिरकत करेंगी। जोकि टी20 प्रारूप से मुकाबले खेलेंगी।

ओलंपिक में क्रिकेट केवल एक बार खेला गया था। साल 1900 में पेरिस में इंग्लैंड और फ्रांस के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला हुआ था। ओलंपिक में पुरुषों और महिलाओं की स्पर्धा टी20 प्रारूप में होगी। ओलंपिक में क्रिकेट के प्रवेश से इस खेल की पहुंच बढ़ाने में भी काफी मदद मिलेगी। यही नहीं भारत इस खेल का सबसे बड़ा बाजार है। जिस कारण उम्मीद जताई जा रही है कि 2028 सत्र में इसके शामिल होने के बाद देश में आईओसी प्रसारण सौदे का मूल्य काफी बढ़ जायेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें