Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शराब पीने से मना करने पर प्रेमिका की हत्या करने वाला गिरफ्तार !

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में ३५ वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी नीरज रावत को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि महिला के शराब पीने से मना करने पर नीरज का झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान ही उसने गला घोंटकर अपनी प्रेमिका को मार दिया था।

- Advertisement -

 

 

एडीसीपी दक्षिणी शशांक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नीरज शिवलर का रहने वाला है। महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से दोनों में सम्बन्ध थे। नीरज और महिला दोनों ही शराब पीते थे।

 

 

बुधवार रात महिला और नीरज दोनों साथ थे। नीरज ने महिला से शराब पीने के लिए कहा चूँकि महिला का बेटा अहमदाबाद से आ रहा था, इसलिए उसने शराब पीने से मना कर दिया। उसने नीरज से कहा कि वह अब उसके घर से चला जाए क्योंकि बेटा आ रहा है। इसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया, नीरज ने पहले महिला को पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला।

 

 

महिला नै दर्ज कराया था दुष्कर्म का मामला!

 

 

इंस्पेक्टर गोसाईगंज दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि महिला नै २०२१ में नीरज के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। नीरज जेल गया था। कुछ समय बाद नीरज जेल से छूटा, इसके बाद दोनों मे समझौता हो गया था। इस बात पर भी नीरज महिला से खुन्नस रखता था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें