Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बारसूर थाना क्षेत्र में आइईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। दंतेवाड़ा पुलिस के मुताबिक, घायल जवान खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है वहीं, पूरे इलाके में तलाशी अभियान अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

नक्सली अक्सर जवानों को फंसाने के लिए जहां बैनर पोस्टर लगाते हैं, वहां आइईडी भी लगाते हैं। नक्सलियों को ये मालूम होता है जवान बैनर पोस्टर निकालने जरूर आएंगे। नक्सली इस क्षेत्र में हफ्ते भर में दूसरी वारदात को अंजाम देने में कामयाब हुए है।

दो दिन पहले ही इसी क्षेत्र में मोबाइल टावर के जनरेटर में आगजनी की थी। साथ जिले के भांसी थाना क्षेत्र में भी 14 वाहनों में आगजनी कर दी थी। नक्सली पीएलजीए सप्ताह को लेकर जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में बैनर-पोस्टर लगा पीएलजीए सप्ताह मनने का आह्वाहन कर रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें