Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

इस बिच्छू के डंक में होता है दुनिया का सबसे महंगा जहर, एक लीटर की कीमत है 8 करोड़…!!

Deathstalker scorpion: दुनिया का सबसे महंगा द्रव्य ‘अमृत’ नहीं बल्कि ‘विष’ है। बिच्छू आमतौर पर जहरीले नहीं होते हैं। हालांकि बिच्छू का डंक लगने से असहनीय दर्द ज़रूर होता है, लेकिन जान बच जाती है। लेकिन बिच्छुओं की कुछ ऐसी भी प्रजाति हैं जो काफ़ी जहरीली होती हैं। इनके डंक से किसी की जान भी जा सकती है। इनका जहर सांप की तरह ही जहरीला होता है। लेकिन दुनियाभर में बिकने वाला सबसे महंगा विष किसी सांप का नहीं बल्कि बिच्छू का होता है। बिच्छू के एक लीटर विष की कीमत करीब दस लाख डॉलर तक होती है। भारतीय मुद्रा में यह करीब आठ करोड़ रुपये होती है।

- Advertisement -

नार्थ अफ्रीका से लेकर मिडल ईस्ट तक के रेगिस्तानों में पाए जाते हैं।

यह विषैले बिच्छू रेगिस्तान में पाए जाते हैं। इनका नाम डेथस्टॉकर (Deathstalker) होता है। ये बिच्छू नार्थ अफ्रीका से लेकर मिडल ईस्ट तक के रेगिस्तानों में पाए जाते हैं। भारत के राजस्थान के थार इलाके में भी ये बिच्छू पाए जाते हैं। बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के एक प्रयोगशाला में बीस हज़ार बिच्छू हैं, यहां हर रोज़ दो ग्राम बिच्छू का जहर इकठ्ठा किया जाता है। वहां बात करते हुए प्रयोगशाला संचालक ने बताया कि वे बिच्छुओं की देखभाल करते हैं, उन्हें समय से खाना खिलाते हैं और उनके जहर को निकाल कर यूरोप में अच्छी कीमत पर बेचते हैं। उनके मुताबिक़ एक बिच्छू के डंक में मात्र 2 मिलीग्राम जहर होता है। करीब 300 से 400 बिच्छुओं के डंक से महज एक ग्राम जहर ही जमा हो पाता है। उनके अनुसार करीब एक लीटर जहर की कीमत दस लाख डॉलर तक होती है।

 

आखिर क्यों इतना महंगा है ये विष..?

डेथस्टॉकर बिच्छू उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व में पाया जाता है। ये बिच्छू सहारा, अरब रेगिस्तान, थार रेगिस्तान और मध्य एशिया में विस्तृत क्षेत्र को कवर करते हैं। बिजनेस संसाइड रिपोर्ट के अनुसार, डेथस्टॉकर बिच्छू के जहर की एक बूँद की कीमत 130 डॉलर है। एक बिच्छू एक समय में केवल दो मिलीग्राम जहर पैदा करता है। डेथस्टॉकर बिच्छू के जहर में न्यूरोटॉक्सिन क्लोरोटॉक्सिन, चैरीबडोटॉक्सिन, सिलाटॉक्सिन और एगिटॉक्सिन पाये जाते हैं।

 

इन बिच्छू के एक डंक से किसी मनुष्य की मौत भले न हो, लेकिन भयानक दर्द जरूर होगा। इस बिच्छू के जहर को तमाम तरह की दवाइयों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इस बिच्छू की जहर में काफी ऐसे चीजे पायी जाती है जिनसे इंसानों की जिंदगी को बचाये जाने वाली दवाई बनायी जा सकती है। डेथस्टॉकर बिच्छू के जहर में क्लोरोटॉक्सिन होता है, जिससे कुछ प्रकार के कैंसर का उपचार किया जाता है। इसके अलावा इस जहर में ब्रेन ट्यूमर के इलाज की भी क्षमता होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस जहर से मधुमेह का इलाज भी किया जा सकता है।

 

एक बूँद की कीमत है 130 डॉलर।

लेटिन अमेरिका में पाये जाने वाले एक खास बिच्छू के जहर से टॉक्सिन नामक पदार्थ निकलता है। जो रक्त वाहिकाओं में कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करता है और हार्ट सर्जरी में मदद करता है। ये बिच्छू पांच से आठ सेंटीमीटर लंबे होते हैं। बिच्छू के डंक पर शोध कर रहे लीड्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डेविड के अनुसार यह विष बहुत गुणकारी होता है। इनकी थोड़ी सी मात्रा भी फायदेमंद होती है। उनके अनुसार मार्गा टॉक्सिन का उपयोग दवा की तरह तो होता ही है, इसके अतिरिक्त यह हृदय से जुडी बीमारियों में स्प्रे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

 

आज कल बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी बिच्छू के जहर का उपयोग करते हैं। जैस-जैसे इनका महत्त्व और उपयोग सामने आ रहा है। वैसे ही इनकी डिमांड भी बढ़ रही है। ये बहुत ही कम मात्रा में प्राप्त हो पाता है जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें