Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सीमा-अंजू के बाद दीपिका की चर्चा, बच्चों को छोड़ प्रेमी संग 7 समंदर पार पहुंची दीपिका..!!

इन प्रेम कहानियों ने अपने पीछे एक बड़ा प्रश्न छोड़ा है- आखिर विवाहित महिलायें ही क्यों हो रही शिकार ?

- Advertisement -

सीमा हैदर (Seema Haider) और अंजू (Anju) का नाम अभी तक किसी की जुबान से हटा नहीं था कि, वहीं अब राजस्थान के डूंगरपुर जिले की दीपिका का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि, दीपिका अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ विदेश चली गई है। इस मामले में दीपिका के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा ली है। जांच पड़ताल के अनुसार, अभी तक दीपिका का कुछ पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार, आरोप ये है कि दीपिका का किसी ने ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन करवा दिया। दीपिका अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी इरफ़ान के साथ दुबई चली गई है। महिला का बुर्का पहने फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर होने के बाद घरवालों को यह जानकारी मिली।

जानिए क्या है मामला ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान (डूंगरपुर) थानाधिकारी गोविंद सिंह का कहना है कि, मुकेश पाटीदार ने 15 जुलाई को अपनी पत्नी दीपिका (35) की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। मुकेश ने पुलिस को बताया कि, उसकी शादी को 14 साल हो गए हैं। दोनों के 13 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। वह मुंबई में नौकरी करता है। 10 जुलाई को उसकी पत्नी तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर गुजरात के खेड़ ब्रम्हा (साबरकांठा) चली गई। वह अक्सर बीमार होने की बात बोलकर खेड़ ब्रम्हा आना-जाना करती थी। 11 अगस्त को उसने बताया कि, उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

13 अगस्त को दीपिका ने वाट्सऐप कॉल करके पति मुकेश से कहा कि, आप मेरे से परेशान रहते हो। इसलिए मैं बाहर आ गई हूं। मुकेश मुंबई से डूंगरपुर के लिए रवाना हो गया। उस दौरान कुछ देर बाद ही बुर्का पहने एक युवक के साथ दीपिका की फोटो एक इंटरनेट पर वायरल हो गई। फोटो में दीपिका के साथ जो युवक दिख रहा था, वह इरफान हैदर था। वह नवानगर, हिम्मतनगर (गुजरात) का रहने वाला है। अब दोनों दुबई मे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें