Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल की पार्टी को बड़ा झटका, मंत्री कैलाश गहलोत ने गंभीर आरोप लगाकर दिया इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खास नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही कैलाश गहलोत ने केजरीवाल को एक पत्र भी लिखा है।

- Advertisement -

 

 

कैलाश गहलोत ने अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा है, “शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं। हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं। अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास आप से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”

 

 

पर्यावरण मंत्री के रूप में भी किया काम

कैलाश ने नजफगढ़ विधानसभा सीट से कैलाश ने जीत दर्ज की थी। दिल्ली की पिछली सरकार में भी वह मंत्री थे। उनके पास परिवहन व पर्यावरण विभाग का कार्यभार था। इस सरकार में भी वे मंत्री बने। उन्हें केजरीवाल के सबसे करीबियों में गिना जाता है। पर्यावरण मंत्री रहते हुए दिल्ली की हवा को साफ करने के लिए कैलाश ने कई अहम कदम उठाए थे। आज उसी  का नतीजा है कि दिल्ली की हवा करीब 25 फीसदी तक साफ हो गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें