Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

संजय सिंह की रिहाई को लेकर ‘आप’ समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेल में बंद संजय सिंह की रिहायी के लिए पार्टी दफ्तर के बाहर से विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद ‘आप’ समर्थकों ने भाजपा दफ्तर तक मार्च करने का प्रयास किया। हालांकि इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने AAP कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने से एवं भाजपा (BJP) दफ्तर की तरफ जाने से रोका। साथ ही विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

- Advertisement -

 

संजय सिंह को राउज ऐवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा

दिल्ली में केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ AAP के समर्थकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। यह विरोध प्रदर्शन AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से किया जा रहा है। AAP समर्थकों के मुताबिक वो केंद्र की दमनकारी नीतियों का विरोध कर रहे हैं। बता दें कि AAP सांसद संजय सिंह की ED द्वारा गिरफ्तारी के बाद, आज उनकी न्यायिक हिरासत की मियाद पूरी हो रही है। संजय सिंह को शुक्रवार को राउज ऐवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

संजय सिंह को तत्काल रिहा किया जाये।

इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में AAP कार्यकर्ता एवं नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में दिल्ली, यूपी और हरयाणा में AAP कार्यकर्ता बीजेपी और केंद्र (Central Government) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। AAP कार्यकर्ताओं की मांग है कि संजय सिंह (Sanjay Singh) को तत्काल रिहा किया जाये। AAP कार्यकर्ताओं का पार्टी दफ्तर के सामने जोरदार प्रदर्शन जारी है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे हैं कार्यकर्ताओं को बीजेपी कार्यालय की तरफ बढ़ने से रोक लिया। इस बीच AAP कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच काफी खींचातानी भी हुई। पुलिस ने कई AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें