Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

धनतेरस आज, जानें पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त, कई शुभ योग भी हैं, उसे भी जानिए

धनतेरस का त्योहार आज (10 नवंबर) देशभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज  से दीपोत्सव की शुरुआत भी हो गई है। धनतेरस के दिन सोने, चांदी के आभूषण और धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस धनतेरस पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको धनतेरस की पूजा विधि और खरीददारी के शुभ मुहूर्त के बारे में भी जानकारी देंगे।

- Advertisement -

 

धनतेरस कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर 2023 दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 11 नवंबर की दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर होगा। धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में होती है, इसलिए धनतेरस 10 नवंबर यानी आज ही मनाई जा रही है।

 

ये बन रहा है योग

इस बार धनतेरस तिथि पर प्रीति योग बन रहा है। इस योग का निर्माण शाम 5:06 बजे के बाद होगा और रातभर रहेगा। अतः इस योग में पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। आज यानी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से त्रयोदशी तिथि शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 11 नवंबर की दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर होगा। धनतेरस के दिन पूजा प्रदोष काल में होती है, इसलिए धनतेरस 10 नवंबर यानी आज ही मनाई जा रही है।

 

ये करें खरीददारी

आज धनतेरस के दिन बर्तन और चांदी से बने आभूषण की खरीदारी करना शुभ माना जाता है पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान धनवंतरि जब सागर मंथन से निकले थे तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। मान्यता के अनुसार तभी से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है। ऐसा माना जाता है इस दिन वस्तु खरीदने पर वह 13 गुने की वृद्धि होती है। पुरानों की मानें तो भगवान धनवंतरि ने ही आयुर्वेद और शल्य चिकित्सा की खोज की थी जिसके चलते उन्हें पीतल की धातु पसंद है इसलिए धनतेरस पर बर्तन खरीदा जाता है। इस दिन चांदी के बर्तन खरीदने से यश और पराक्रम में वृद्धि होती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें