Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

धनतेरस 2023: खरीदारी एवं पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और विधि !

धनतेरस 2023: दीपावली पर पांच दिनों तक चलने वाले पर्व में सबसे पहले धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दीपावली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवें दिन भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 10 नवंबर यानी शुक्रवार को है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के ही दिन भगवान विष्णु के अंशावतार और देवताओं के वैद्य माने जाने वाले भगवान धन्वन्तरि का जन्म हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस को साल भर में पड़ने वाले सभी श्रेष्ठ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। धनतेरस पर सोने -चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने की परंपरा होती है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गयी संपत्ति में कई गुना वृद्धि होती है।

- Advertisement -

धनतेरस 2023 की तिथि एवं मुहूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि के धनतेरस मनाई जाती है। इस वर्ष यह 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन 11 नवंबर दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर होगा। धनतेरस के दिन पूजा प्रदोष काल में होती है। धनतेरस में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर ही भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस कारण से धनतेरस पर बर्तन और सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदने की परंपरा है।धनतेरस के दिन सोना, चांदी, पीतल आदि धातु के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही लोग इस दिन जमीन, वाहन आदि खरीदना भी शुभ मानते हैं। माना जाता है इस दिन खरीदारी करने से धन एवं संपत्ति में वृद्धि होती है। धनतेरस पर खरीदारी का सबसे शुभ समय दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर 2023 की सुबह 6 बजकर 40 मिनट के बीच है।

पूजा विधि

इस दिन शाम के समय उत्तर दिशा में कुबेर, धन्वंतरि देव की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है। साथ ही मां लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा के समय घी का दीप प्रज्वल्लित करें। सभी देवों को तिलक लगाएं। इसके बाद पुष्प, फल आदि चीजें अर्पित करें। सफेद एवं पीली मिठाइयों का भोग लगाएं। इसके बाद कुबेर मंत्र का जाप करें, धन्वंतरि स्त्रोत का पाठ करें। धनतेरस की शाम घर के मुख्य द्वार पर और आँगन में दीप जलायें।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें