Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

धनतेरस पर चाहते हैं हर समय भरा रहे आपका खजाना तो करिए ये 5 उपाय

धनतेरस का पर्व धन, धान्य, स्वास्थ्य और समृद्धि का पर्व है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। अगर आप अपने जीवन में समृद्धि प्राप्त करना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका खजाना हमेशा भरा रहे तो फिर आपको आज कुछ विशेष उपाय करने होंगे। इस आर्टिकल में मैं आपको ऐसे 5 उपाय बताने जा रहा हूं जिसे कर लेने भर से आपके जीवन में ना सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा बल्कि आपके जीवन में समृद्धि भी आएगी।

- Advertisement -

 

धन्वंतरि की पूजा जरूर करें

धनतेरस का पूरा लाभ लेना चाहते हैं तो इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा जरूर करें। समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि ही अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे और तभी  से स्वास्थ्य और दीर्घायु के देवता के रूप में उनकी पूजा होती है। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं। दीर्घायु रहना चाहते हैं तो फिर आपको धन्वंतरि भगवान की पूजा जरूर करनी चाहिए। क्योंकि अगर आप स्वस्थ रहेंगे तभी जीवन में कुछ बड़ा कर पाएंगे।

 

माता लक्ष्मी की पूजा और घर आंगन में दीया

समृद्धि का त्योहार है धनतेरस तो इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा अनिवार्य है। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में धन बरसता रहे तो फिर मां लक्ष्मी की पूजा जरूर कीजिए। धनतेरस पर अगर आप व्रत रहकर मां देवी की पूजा करते हैं तो लाभ चौगुना हो जाता है। व्रत नहीं भी रखते हैं तो भी शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंद फलदायी होता है।

 

कुबेर जी का पूजन

मां लक्ष्मी के साथ ही आपको भगवान कुबेर की भी पूजा करनी चाहिए। समृद्धि के दाता वही हैं। धन के देवता वही हैं। ऐसे में अगर आपको अपने यहां धन चाहिए। सुख समृद्धि चाहिए तो फिर आपको भगवान कुबेर की शरण में जाना ही होगा। भगवान कुबेर की पूजा के साथ ही अगर आप अंत में  “ॐ कुबेराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करते हैं तो फिर आपको धनवान होने से कोई नहीं रोक पाएगा।

 

नए बर्तन और सोने-चांदी की खरीददारी

धनतेरस पर आपको खरीददारी करनी ही करनी है। किसी भी कीमत पर आप इससे वंचित न रहें। आपकी क्षमता में जो भी हो उसे खरीद लीजिए लेकिन कुछ नया जरूर खरीदिए। खासकर धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा है। अगर आपके पास पैसा है तो सोने चांदी के सिक्के या कोई आभूषण भी खरीद सकते हैं।

 

झाड़ू जरूर खरीदें

नए बर्तन और आभूषण कितना भी आप खरीद लें लेकिन धनतेरस पर अगर आप एक झाड़ू नहीं खरीदते हैं तो फिर आपकी खरीददारी पूर्ण नहीं मानी जाती। झाड़ू खरीदने का मतलब है कि आप अपने घर में शुभ लेकर आए हैं। किसी भी त्योहार का शुभ अगर अच्छा हो गया तो फिर त्योहार समझिए अच्छा हो गया। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि धनतेरस पर घर में झाड़ू लाने से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है लेकिन इसका इस्तेमाल अगले दिन से करना है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें