Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हिंदू नेता तुलसी गबार्ड को ट्रंप ने सौंप दी अहम जिम्मेदारी, जानिए इनके बारे में सबकुछ

हिंदू नेता तुलसी गबार्ड को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। माना जा रहा है कि तुलसी गबार्ड ही वह महिला नेत्री थीं, जिन्होंने कमला हैरिस के खिलाफ ट्रंप को जीतने में सबसे बड़ी मदद की थी। अब जीत के बाद ट्रंप ने भी उन्हें खुश कर दिया है। ट्रंप ने अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड को राष्ट्रीय खुफिया विभाग का निदेशक बना दिया है।

- Advertisement -

 

 

तुलसी गबार्ड की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा कि अपनी निडर स्वभाव के कारण खुफिया विभाग को उनकी जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे अपने निडर स्वभाव को खुफिया विभाग में भी लाएंगी और यहां सकारात्मक कदम उठाएंगी।  ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह पूरे अमेरिका को गौरवान्वित करेंगी।

 

बता दें कि तुलसी गबार्ड पहले डेमोक्रेट पार्टी में थीं लेकिन बाद में वे रिपब्लिकन पार्टी की हिस्सा बन गईं। अब ट्रंप ने उन्हें सबसे अहम पद ऑफर कर बता दिया है कि वे भविष्य की बहुत बड़ी नेता हैं।

 

तुलसी गबार्ड के बारे में जानिए

तुलसी गबार्ड करीब 20 साल तक अमेरिकी सेना की शाखा नेशनल गार्ड में रही हैं। वे इराक और कुवैत में भी तैनात रह चुकी हैं। यह सच है कि अमेरिकी खुफिया विभाग में काम करने का कोई अनुभव उनके पास नहीं है। लेकिन सेना में उन्होंने जो काम किया है उसका लाभ उन्हें मिलेगा। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वे होमलैंड सिक्योरिटी समिति में भी अपनी सेवाएं दी हैं। तुलसी गबार्ड हवाई से साल 2013 से लेकर 2021 तक सांसद रही हैं और इसका फायदा भी उन्हें मिलेगा।

 

भारत से कोई संबंध नहीं तो क्यों कहते हैं हिंदू नेता 

तुलसी गबार्ड का भारत से कोई संबंध नहीं है। कई लोग पूछते हैं कि आखिर वे हिंदू नेता कैसे बन गईं। तो इसका जवाब ये है कि उनकी मां ने हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू धर्म पर रखे। उनकी बेटी हुई तो नाम तुलसी रखा। तुलसी भी जब पहली बार संसद में आईं तो उन्होंने भागवत गीता पर हाथ रखकर शपथ ली। इसके बाद वो हिंदू नेता के रूप में अमेरिका में प्रसिद्ध हो गईं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें