Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, आम आदमी भी कर रहे दर्शन

देश के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया है। यहां आम आदमी भी उनका दर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी ने भी दर्शन कर लिया है। उनका पार्थिव शरीर कुछ ही देर में अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले जाया जाएगा।

- Advertisement -

 

इस बीच कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने की मांग की है। कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, ‘ अगर अटल बिहारी वाजपेयी को स्मारक के लिए जगह दी जा सकती है, तो मनमोहन सिंह को क्यों नहीं? वे देश के एकमात्र सिख प्रधानमंत्री थे। ऐसा करना चाहिए।’

 

बता दें कि मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी समेत सभी दलों के दिग्गज नेताओं ने दिवंगत डॉ. सिंह को शुक्रवार को उनके निवास पर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें