Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आतंकियों की मदद करने वाला DSP गिरफ्तार, दहशतगर्दों को गिरफ्तारी से बचाने का आरोप !

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरूवार को आतंकियों की मदद के आरोप में DSP आदिल मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में अनंतनाग में आतंकियों से एक सप्ताह मुठभेड़ चली। जिसमें कई जांबाज अफसर शहीद हो गए थे। इस बीच हुए एक खुलासे ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। दरअसल जम्मू-कश्मीर के DSP शेख आदिल पर आतंकवादी गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगा है। उनपर आतंकवादी गतिविधि में शामिल आरोपी मुजम्मिल जहूर से रिश्वत लेकर गिरफ्तारी से बचने में मदद की थी। साथ ही इस मामले की जांच करने वाले एक पुलिस अधिकारी को फसाने का भी प्रयास किया।

- Advertisement -

आतंकी मुजम्मिल जहूर से लगातार संपर्क में था।

इस मामले में श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शेख आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी। जिसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें झूठे सबूत देना और सबूत नष्ट करना भी शामिल है। जिसे लेकर हाल ही में आदिल को सस्पेंड भी किया गया था। जानकारी के अनुसार शेख आदिल आतंकी मुजम्मिल जहूर से लगातार संपर्क में था। वह उसे टेरर फंडिंग केस में लगातार बचाने की कोशिश में लगा हुआ था। पुलिस को जांच में आदिल और मुजम्मिल के बीच टेलीग्राम ऐप पर चैट मिले। साथ ही करीब 40 बार फोन पर बातचीत के रिकॉर्ड भी मिले हैं।

पूछताछ में सामने आया सच।

आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इन्हे टेरर फंडिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। आतंकियों के पास से 31 लाख रुपए जब्त किए गए थे। पुलिस पूछताछ में मुजम्मिल जहूर का नाम सामने आया था। जिसके बाद से पुलिस लगातार मुजम्मिल की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुजम्मिल ने मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के चार दिन बाद आरोपी मुजम्मिल जहूर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया पुलिस अफसर के खिलाफ दर्ज FIR की शिकायत भी DSP शेख आदिल ने ही ड्राफ्ट की थी। साथ ही शेख आदिल मुजम्मिल को गिरफ्तारी से बचाने के लिए कानूनी सलाह भी दे रहा था।

गुरूवार को DSP शेख आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनपर आतंकवादी की मदद के अलावा भष्टाचार का आरोप लगा है। गिरफ्तारी के बाद शेख आदिल को मजिस्ट्रेड के सामने पेश किया गया। जहां उसे 6 दिन की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया गया। सूत्रों के अनुसार DSP पर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी DSP के खिलाफ तकनीकी सबूत मिले हैं जिसमें पैसों के लेनदेन की बात है। पुलिस का कहना है कि शेख आदिल ने आतंकी से पांच लाख रूपये भी लिए।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें