Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Lucknow News: रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने कार व ई-रिक्शा को मारी टक्कर, युवती की मौत !

Lucknow News: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर किसान पथ के पास रॉन्ग साइड से आ रहे बेकाबू डंपर ने कार, बाइक व ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर चालक ने सवारी वाहन का इंतजार कर रहीं बाराबंकी की सुमन पाल (25) को चपेट में ले लिया। मौजूद आसपास के लोगों ने बताया कि कार सवारों को देखकर लग रहा था कि वो नशे में थे। तेज रफ्तार से आ रही कार तड़के 4 बजे के करीब पहले डिवाइडर से टकराई। फिर ई-रिक्शा में टक्कर मारती ही पलट गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। कार में दो लोग फंसे थे, उन्हें बाहर निकाला गया। तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी है !

- Advertisement -

बाराबंकी के रहने वाले रामू पाल के मुताबिक, उसकी बहन सुमन रिश्तेदार मधु के साथ शुक्रवार को चिनहट बाजार में सामान खरीदने जा रही थीं। दोनों गोयल इंस्टीट्यूट के पास खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रही थीं। इस बीच रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार डंपर आ गया। पहले तो डंपर ने किनारे खड़ी कार, बाइक व ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

 

 

डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार के मुताबिक, शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि डंपर की स्टीयरिंग फेल हो गई थी। इसके कारण चालक डंपर से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हुआ। एडीसीपी के मुताबिक आरोपी चालक व क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें