Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ऑस्ट्रेलिया में इंसानी दिमाग से निकला आठ सेंटीमीटर लंबा जिंदा कीड़ा !

ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के दिमाग से जिंदा कीड़ा निकाला गया है। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। वैज्ञानिकों ने बताया यह दुनिया का पहला केस है। जब किसी इंसानी मस्तिष्क से आठ सेंटीमीटर का जिंदा कीड़ा निकाला गया है। ये महिला मूल रूप से इंग्लैंड की है। महिला को एक साल से अधिक समय से पेट दर्द, दस्त और डिप्रेशन सहित अन्य समस्याएं थीं। जिसके बाद महिला ने डॉक्टरों से संपर्क किया। MRI स्कैन के बाद मस्तिष्क में घाव की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर, कीड़े को महिला के दिमाग से बाहर निकाला। यह कीड़ा एक प्रकार का पैरासाइट था, जो अजगरों में पाया जाता है।

- Advertisement -

ऑस्ट्रेलिया में अजगरों की आंतों में पाया जाता है।

पिछले साल महिला के दिमाग की सर्जरी कैनबरा में हुई थी। जिसके बाद दिमाग के आगे वाले हिस्से में क्षतिग्रस्त टिश्यू से एक ‘तार जैसे दिखने वाली’ चीज़ निकाली गई थी। यह आठ सेंटीमीटर लंबा जीवित कीड़ा था। जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया। यह अपनी तरह का पहला मामला था। ये लाल रंग का कीड़ा करीब दो महीने तक महिला के दिमाग में रहा था। डेली मेल के अनुसार महिला राउंडवॉर्म की एक प्रजाति ओफिडास्करिस रोबर्टसी से संक्रमित थी। यह परजीवी आमतौर पर अजगरों की आंतों में पाया जाता है। जोकि ऑस्ट्रेलियाई राज्य न्यू साउथ वेल्स में पाए जाते हैं।

2021 में इसके सामने आये थे लक्षण।

डॉक्टरों को शक है कि महिला ने साप के मल से दूषित खाने योग्य कोई चीज खाई होगी। जिससे परजीवी के अंडे महिला के पेट में चले गए। जिसके बाद यह कीड़ा उसके शरीर में पनपा और ब्रेन में चला गया। महिला को जनवरी 2021 में इसके लक्षण सामने आये थे। उसके पेट में लगातार तीन सप्ताह तक दर्द था। इस दौरान उसे दस्त भी हो गए। इसके कुछ समय बाद उसे तेज सूखी खासी हो गई। महिला की हालत बिगड़ते देख, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ दिनों के इलाज के बाद उसे आराम मिल गया। लेकिन साल के अंत तक उसे गंभीर बिमारियों ने घेर लिया। जिसके बाद वह चीजों को भूलने लगी और डिप्रेशन में चली गयी।

इसके बाद डॉक्टरों ने महिला का सिटी स्कैन कराया। जिसकी रिपोर्ट को देख कर डॉक्टर भी दंग रह गए। उनको पता चला कि महिला के दिमाग में एक घाव है। जिसके बाद डॉक्टर ने महिला को ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन के दौरान ही डॉक्टरों को घाव में एक ‘स्ट्रिंग जैसी संरचना’ का पता चला। इसके बाद जब यह चीज हिलने लगी तो वे हैरान रह गए। जिसके बाद उन्होंने इसे बाहर निकाला, जोकि आठ सेंटीमीटर लंबा कीड़ा था।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें