Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, जानिए किन-किन राज्यों में होना है चुनाव

भारतीय निर्वाचन आयोग आज यानी शुक्रवार को विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान करेगा। आज दोपहर तीन बजे आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस है। माना जा रहा है कि इस कॉन्फ्रेंस में तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग आयोग ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था और उसके बाद से ही माना जा रहा था कि जल्द ही यहां पर चुनाव हो सकते हैं।

- Advertisement -

हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। इसके अलावा महाराष्ट्र में इसी साल नवंबर में सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। झारखंड में मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार का कार्यकाल जनवरी 2025 में खत्म हो रहा है। वहीं,  जम्मू-कश्मीर में 2018 में सरकार भंग होने के बाद से ही चुनाव नहीं हुए हैं।

हरियाणा में क्या है स्थिति

हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। यहां आखिरी बार 2019 में चुनाव हुए थे। तब भाजपा-जजपा ने साथ आकर सरकार बनाई थी। हालांकि, इसी साल मार्च में दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया था। दूसरी तरफ भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री नियुक्त किया था।

महाराष्ट्र में क्या है स्थिति
इसके अलावा महाराष्ट्र में इसी साल नवंबर में सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। राजनीतिक रूप से सबसे पेचीदा गठबंधन वाले इस राज्य में फिलहाल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार है। यहां भाजपा गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र में भी चुनाव का एलान आज ही किया जा सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें