Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, 32वें स्थान पर फिसले गौतम अडानी

टेस्ला और ट्विटर के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। लक्जरी गुड्स कंपनी एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर मस्क अब फिर से दुनिया के सबसे रईस शख्स बन गए हैं। इस बीच गौतम अडानी की संपत्ति लगातार कम हो रही है और वह अब 32वें नंबर पर खिसक गए हैं।

- Advertisement -

 

मस्क की संपत्ति 187 अरब डॉलर पहुंच गई है। 185 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अरनॉल्ट की अब दूसरे स्थान पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में मस्क की संपत्ति में 6.98 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। ऐसे में 2023 की शुरुआत से अब तक उनकी संपत्ति में 50.10 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

 

वहीं, अरनॉल्ट की संपत्ति में पिछले 24 घंटों में 3.69 अरब डॉलर और 2023 की शुरुआत से अब तक 23.30 अरब डॉलर बढ़ी है। पिछले साल दिसंबर में फ्रांसीसी अरबपति अरनॉल्ट ने मस्क को पछाडकर दुनिया के नंबर वन अमीर व्यक्ति बन गए थे और मस्क पिछले दो महीने से दूसरे स्थान पर बने हुए थे।

 

बता दें, पिछले साल टेस्ला के शेयर में गिरावट आने के कारण मस्क को 200 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। इसे इतिहास में किसी कारोबारी की संपत्ति में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट माना जाता है। मस्क की संपत्ति बढ़ने का सबसे बड़ा कारण उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयर में तेजी होना है। टेस्ला के शेयर में पिछले 24 घंटे में 5.46 प्रतिशत, एक महीने में 24.58 प्रतिशत और 2023 की शुरुआत से 92.07 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें