Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नोएडा विधायक पंकज सिंह के घर पर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प !

नोएडा: भाजपा विधायक पंकज सिंह के घर पर किसानों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान परिषद के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों विधायक के घर का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा कर किसान संगठन के लोगों को रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस और किसान संगठन के नेताओं के बीच विवाद बढ़ गया। बता दें, किसान नेता अपनी मांगों को लेकर विधायक के आवास पर घिराव करने पहुंचे थे। जिन्हे पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। जिसकी वजह से पुलिस और किसान नेताओं के बीच धक्कामुक्की देखी गई।

- Advertisement -

पुलिस ने रास्ते में लगाया बेरिकेडिंग। 

किसान संगठन के नेता अपनी मांगों को लेकर भारी संख्या में विधायक आवास की तरफ घेराव के लिए निकले। किसानों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस ने विधायक आवास की तरफ जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग लगा दी। भाजपा कार्यकर्ता भी विधायक आवास की सुरक्षा के लिए वहां पहुंचे हुए थे। विधायक आवास पर जाने से रोके जाने पर किसान नेता और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हो गयी। जिसके बाद किसान सड़क पर ही बैठ गए। किसानों को समझाने के लिए पुलिस अधिकारी भी जुटे।

इससे पहले नोएडा नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण के बाहर भी हजारों की संख्या में किसान एकत्रित हुए। यहाँ भी किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस बैरिकेडिंग लगाने के बाद पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली। किसान 10 फ़ीसदी का प्लाट और आबादी के सम्पूर्ण समाधान की मांग कर रहे हैं। विधायक पंकज सिंह के नोएडा के सेक्टर 26 स्थित आवास के पास भारी संख्या में किसान जुटे रहे।

प्रदर्शनकारी किसान तीन प्रमुख मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन। 

किसानों का प्रदर्शन लगातार नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जारी है। किसान पिछले दो महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्राधिकरण और प्रशासन की ओर से कोई उत्तर न मिलने पर किसानों का बड़ा समूह विधायक पंकज सिंह के आवास का घेराव करने पहुंचा था। किसानों की इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलायें भी शामिल थी। जिसे देखते हुए महिला पुलिस बल को तैनाक किया गया। प्रदर्शनकारी किसान तीन प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें आबादी की जमीन का मामला जोर-शोर से उठाया जा रहा है। इसके अलावा किसान बढ़ा हुआ मुआवजा भुगतान की मांग कर रहे हैं। साथ ही, इलाके में नक्शा नीति की मांग भी उठाई जा रही है।

 

 

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें