Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मैंने अपने बेटे को गोली मार दी… हत्या करने के बाद थाने पहुंचा पिता !

Mainpuri News: एक मामूली विवाद ने इतना टूल पकड़ा कि एक पिता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी। गोली मारने के बाद पिता लाइसेंसी रायफल लेकर थाने पहुंच गया। पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मैनपुरी में मामूली विवाद में एक पिता ने अपने ही बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली बेटे की गर्दन पर लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। गर्दन पर गोली लगने से बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। सैफई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद बुजुर्ग पिता लाइसेंसी रायफल लेकर थाने पहुंचा। पिता ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

- Advertisement -

 

लाइसेंसी रायफल के साथ थाने जाकर किया आत्मसमर्पण।

यह घटना बुधवार सुबह औंछा थाना क्षेत्र की है। जहां एक पिता लाइसेंसी रायफल लेकर थाने पहुंचा। आरोपी पिता ने पुलिस से कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंची। मृतक का नाम राजीव यादव (35) है, जो पास के गांव पिचैना स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे। उनके पिता का नाम विजयपाल है, जो कृषि विभाग में एडीओ के पद से रिटायर्ड हैं। राजीव की पत्नी रूबी भी शिक्षामित्र हैं। राजीव तीन भाई थे, जिसमें एक भाई प्रोफेसर और एक भाई लेखपाल है।

घर में तीनों भाइयों का बटवारा हो चुका था। बताया जा रहा है कि राजीव अपने हिस्से के घर का कुछ निर्माण कराना चाहता था। वो अपने घर के हिस्से को पूरी तरह से अलग करना चाहता था। इसके लिए राजीव घर के बीच में गेट लगवाने के लिए पिता से कह रहा था। जिस कारण पिता और बेटे में अकसर विवाद होता रहता था। पिता विजयपाल घर को पूरी तरह से अलग किये जाने पर सहमत नहीं थे। मंगलवार को भी इसी बात पर पिता और बेटे में विवाद हुआ। तब राजीव ने अपने पिता पर हमला करने के लिए कुल्हाड़ी उठा ली थी। उस समय दोनों भाइयों ने राजीव रोक लिया था।

 

घरेलू विवाद में पिता ने ली बेटे की जान।

लेकिन बुधवार सुबह घर बनाने को लेकर एक बार फिर विवाद हुआ। जिसके बाद पिता और बेटे के बीच लड़ाई शुरू हो गई। जिसपर गुस्साये पिता ने लाइसेंसी रायफल से बेटे की गर्दन पर गोली मार दी। इसपर राजीव की पत्नी का कहना है कि मेरे पति और ससुर में विवाद होता रहता था। लेकिन कभी लड़ाई नहीं हुई थी। वो घर में थोड़ा निर्माण कराना चाहता था, बस उसी कोई लेकर कहासुनी हो जाती थी। रूबी ने आगे कहा कि मैं और मेरे पति ने ससुर को समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन वो दिमागी तौर से बीमार थे। आज उसी के चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक पिता द्वारा बेटे को गोली मार कर घायल किये जाने की सूचना मिली थी। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी थी। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी। जिससे पता चला कि घरेलू विवाद के चलते पिता ने इस घटना को अंजाम दिया। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें