भारत और श्रीलंका के बीच आज से तमिलनाडु के नागपट्टिनम से फेरी की शुरुआत की गयी है। यह फेरी नागपट्टिनम से श्रीलंका के कांकेसंथुराई के बीच चलेगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने हरी झंडी दिखाकर फेरी सेवा की शुरुआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत श्रीलंका के बीच राजनयिक एवं आर्थिक संबंधों में एक नये अध्याय की शुरुआत है। पीएम मोदी ने कहा कि यह फेरी सेवा एक मील का पत्थर साबित होगी।
आपको बता दें, भारत और श्रीलंका के बीच फेरी (नौका सेवा) की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर पीएम मोदी वर्चुअली जुड़े रहे। उन्होंने फेरी सेवा को दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत बनाएगी। साथ ही कहा कि यह दोनों देशों के बीच राजनयिक एवं आर्थिक संबंधों का नया अध्याय है। ये फेरी सेवा नागपट्टिनम से कांकेसंथुराई के बीच शुरू की गयी है। इससे पहले फेरी सेवा की शुरुआत कॉन्ड्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हरी झंडी दिखाकर की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंधे की हालिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर सहमति हुई थी। उन्होंने कहा कि जिसमें दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी इस साझेदारी का केंद्रीय विषय था। यह फेरी सेवा उसी कड़ी में एक शरुआत है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन के साथ परस्पर संबंधों में भी बढ़ावा होगा।
जानिये यात्रा का समय एवं किराया।
जानकारी के अनुसार श्रीलंका के लिए इस फेरी का किराया प्रति व्यक्ति 7670 रुपये तय किया गया था। जिसमें 6500 किराया और 18 फीसदी जीएसटी तय किया गया। उदघाटन के अवसर पर मौजूदा टिकट के दामों में 75 फीसदी की छूट दी गयी है। उद्घाटन के अवसर पर यह किताया मात्र 2800 रुपये किया गया है। बताया जा रहा है कि फेरी से श्रीलंका पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लगेगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारियों एक पर्यटकों को काफी सुविधा होगी।