Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अमरोहा में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, भाजपा नेता की जलकर मौत।

अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आयी है। यहां एक ट्रक और कार की भीषण टक्कट हो गयी। इस सड़क हादसे में भाजपा नेता की दर्दनाक मौत हो गयी। भाजपा नेता की पहचान सरिता सिंह के रूप में की गयी है। टक्कर इतनी भयानक थी की कार में भीषण आग लग गयी, जिसमें भाजपा नेता जिंदा ही जल गयी। जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता नूरपुर से अपने घर मुरादाबाद लौट रही थीं।

- Advertisement -

 

बता दें, जिस दौरान कार की ट्रक से टक्कर हुई, उसके तुरंत बाद ही कार में भीषण आग लग गयी। आज की चपेट में आकर कार सवार सरिता बुरी तरह झुलस गयीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, भाजपा नेता सरिता रात करीब 1 बजे अपनी कार से नूरपुर से अपने घर मुरादाबाद जा रही थीं। वह अकेली थीं और खुद ही कार चला रही थीं। इसी दौरान उनकी कार की ट्रक से भयानक टक्कर हो गयी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में आग लग गयी। जिससे भाजपा नेता बुरी तरह से झुलस गयी। पुलिस को भाजपा नेता की पहचान तब हो पायी जब उनके फोन पर परिवार के सदस्य की कॉल आयी। हादसा कैसे हुआ अभी तक यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें