Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

 Womens Fifa World Cup से पहले न्यूजीलैंड में गोलीबारी, 2 की मौत !

न्यूजीलैंड (New Zealand) के ऑकलैंड (Auckland) से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां आज (20 July) के दिन विमन्स फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले से गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा पुलिसकर्मी सहित 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग करने वाले की भी मौत हो गई है।

- Advertisement -

इस मामले में न्यूजीलैंड के क्रिस हिपकिंस का कहना है कि, यह आतंकी हमला नहीं है। यह एक राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरे से जुड़ा मामला भी नहीं है। ऐसे में टूर्नामेंट योजना के अनुसार शुरू होगा। यह गोलीबारी की घटना उस होटल के पास हुई है, जहां नॉर्वे के खिलाड़ियों को ठहरने को कहा गया है। कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सलामती की जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि,  हमलावर को भी मार गिराया है। वहीं इस घटना में 6 लोग घायल भी हो गए। बता दें कि, ये हमला महिला फीफा विश्व कप के उद्घाटन मैच से ठीक 12 घंटे पहले की है।

बंदूकधारी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑकलैंड पुलिस का कहना है कि, बंदूकधारी हमलावर सुबह करीब 7:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) लोअर क्वीन स्ट्रीट पर एक मुख्य रेलवे स्टेशन और फ़ेरी टर्मिनल के पास एक कंस्ट्र्क्शन साइट में घुस गया और इमारत के ऊपर आते ही उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

न्यूजीलैंड पुलिस ने ट्विटर पर लिखा है कि, ”पुलिस ने आज सुबह ऑकलैंड के सीबीडी में एक निर्माण स्थल पर हुई एक गंभीर घटना पर काबू पा लिया है। कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है और इस स्तर पर, हम पुष्टि कर सकते हैं कि, दो लोगों की मौत हो गई है। साथ ही हमलावर भी मारा गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें