Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखनऊ: मछुआरे को मिला बक्से में बंद महिला का शव, हत्या कर नहर में बहाया।

लखनऊ के गोसाईगंज में भटवारा गांव के पास इंदिरा नगर में एक बक्से में बंद महिला का शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह बक्सा मछुआरे के जाल में आ फसा। जब बक्से को बाहर निकाल कर खोला गया तो वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। मछुआरे को बक्से में महिला का नग्न शव मिला। इसके बाद इस मामले की जानकरी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। शव कई दिनों पुराना है, जिस कारण सड़ चुका था।

- Advertisement -

महिला की हत्याकर उसके शव को नहर में बहाया

जानकारी अनुसार, शुक्रवार सुबह भटवारा गांव के रहने वाले मछुआरे रतन कश्यप ने मछली पकड़ने के लिए नहर में जाल डाला। इस बीच उनके जाल में एक बक्सा आ फसा। बक्सा काफी भारी मालूम हो रहा था। रतन ने किसी तरह बक्से को बाहर निकाला और फिर उसको खोला। इस बक्से के अंदर एक महिला का शव था, जो नग्न अवस्था में था। शव को देखकर लोग डर गए और हड़कंप मच गया। शव के मिलने की बात आसपास के गांव में तेजी से फ़ैल गयी। इसके बाद वहां भीड़ इकट्ठी होने लगी। जिसके बाद इस विषय में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के अनुसार महिला की हत्याकर उसके शव को बक्से में भरकर नहर में बहा दिया गया होगा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव के पहचान का प्रयास किया गया। आसपास किसी महिला के गायब होने तथा शव से संबंधित जानकारी जुटाई गयी। जिसके लिए आसपास के लोगों की भी सहायता ली गयी। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। महिला की उम्र 40 के आसपास बतायी जा रही है। साथ ही पुलिस ने शव को एक हफ्ते पुराना बताया और बताया कि शव पूरी तरह से सड़ चुका है।

पुलिस के मुताबिक यह बक्सा कहीं दूर से बहकर आया है। जिस कारण शव की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने इनकी सूचना शहर के सभी थानों के अलावा आसपास के थानों में भी दे दी है। महिला के शव की फोटो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित कर पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने दस दिनों के भीतर गुमशुदा महिलाओं के परिजनों से संपर्क करने की बात कही है।

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें