Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बिहार के बाढ़ में सब डूब गया लेकिन प्रशांत का घर नहीं, जानिए क्यों

इस समय आधा बिहार बाढ़ की चपेट में है। लोगों के घर डूब चुके हैं लेकिन बाढ़ के पानी में प्रशांत कुमार का घर नहीं डूबा है। जी हां, आपको सुनने में यह शायद यह अजीब लगे लेकिन बिहार के प्रशांत कुमार ने एक ऐसा घर बनाया है जो बाढ़ के पानी में डूबता नहीं बल्कि तैरता (floating house bihar) है। पेशे से इंजीनियर प्रशांत 2015 से Recycling से Installation Arts पर काम कर रहे हैं। अपने इस अनोखे Passion के चलते वह कई देशों में घूमें। 2020 में जब वह वापस बिहार आए तब उन्होंने देखा की बाढ़ की वजह से कई लोगों के घर उजड़ चुके थे। मज़बूरी में लोग सड़क पर रह रहे थे। तब उन्हें यह आइडिया आया कि क्यों न एक ऐसा घर बनाया जाए जो पर अपनी ही जगह पर तैरने लगे।

- Advertisement -

2020 में यह एक आईडिया था। 2021 में उन्होंने लोगों को इसके लिए जुटाना शुरू किया। 2022 में एक छोटे घर की शुरुआत की। 2023 में कंस्ट्रक्शन शुरू किया और गंगा नदी में बनाया भारत का पहला फ्लोटिंग हाउस। इस घर में 10×12 फीट के कुल तीन कमरे है। इसके अलावा इसमें एक रसोई और एक Toilet भी है। छह से सात लोगों केलिए बने इस घर को प्रशांत ने महज 6 लाख में तैयार किया है।

अब प्रशांत ऐसे ही एक एक तैरने वाले गांव की की कल्पना कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने एक छोटे गांव आरा में अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। संभव है कि आने वाले वक्त में प्रशांत पूरे गांव के लिए तैरने वाला घर तैयार कर दें। प्रशांत का यह प्रयास आपको कैसा लगा, कमेंट में जरूर बताएं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें