Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

इतिहास में पहली बार शाम को खुलेंगे स्‍कूल, 23 अगस्त को मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा Live Telecast..!!

सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने एक आदेश जारी किया है। यूपी के इतिहास में पहली बार 23 अगस्त को देर शाम को स्कूल खोले जाएंगे। इसका उद्देश्य पढ़ने वाले बच्चे चन्द्रयान-3 की लैंडिंग को स्कूल में TV या फिर यू-ट्यूब चैनल पर लाइव टेलीकास्ट यानी सीधे प्रसारण के जरिए देख सकेंगे। यह पहला मौका होगा जब यूपी के स्कूल किसी खास मकसद के तहत पहली बार शाम को खुले होंगे। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि,  बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज को दिखाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

- Advertisement -

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस आदेश के तहत 23 अगस्त को शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सरकारी स्कूल खोलने को कहा गया है। इस दौरान शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसे में यह लाइव प्रसारण सभी स्कूलों में बच्चों को दिखाया जाएगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का भी प्रसारण होगा।

जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त 2023 को शाम 5:27 बजे चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण इसरो (ISRO) की वेबसाइट (https://www.isro.gov.in/) और इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर किया जाएगा। ऐसे में पूरे देश में बड़े उत्साह का माहौल है।

यह भी पढ़ें

  • स्कूली बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक सभी को इसरो के अभियान चंद्रयान 3 के कामयाब रहने की उम्मीद है।
  • रूस के लूना की चांद पर क्रैश लैडिंग के बाद पूरी दुनिया की निगाह भारत के चंद्रयान की ओर है।
  • यूपी के स्कूली बच्चों को इस ऐतिहासिक घटनाक्रम का गवाह बनाने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें