Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Forest Inspector Appointment Letter Distribution: सीएम योगी ने दिए 701 वन दरोगाओं को नियुक्ति पत्र, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर !

Forest Inspector Appointment Letter Distribution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 701 वन दरोगाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 140 महिला वन दरोगा शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

- Advertisement -

पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम में सीएम योगी ने पर्यावरणीय चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदूषण के कारण कई शहरों में स्कूल-कॉलेज तक बंद करने की नौबत आ रही है। उन्होंने वन दरोगाओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में नवाचार करें और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने कहा, “प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करें और जनता से संवाद स्थापित कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाएं।”

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर

मुख्यमंत्री योगी ने 2017 से अब तक की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बताया। उन्होंने कहा, “पहले भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और सिफारिशों का बोलबाला था, लेकिन अब हर भर्ती शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरी हो रही है।” उन्होंने बताया कि हाल ही में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में 60,000 पदों पर भर्ती के लिए परिणाम जारी किया गया है, जिसमें 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

सरकारी कर्मचारियों से संवाद की अपेक्षा

मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों से जनता से संवाद करने की अपील की। उन्होंने कहा, “सरकारी कर्मचारी अक्सर जनता से दूरी बना लेते हैं, लेकिन उन्हें जागरूकता फैलाने के लिए जनता से जुड़ना होगा। प्लास्टिक के कचरे और पर्यावरण क्षरण जैसे मुद्दों पर लोगों को शिक्षित करना आवश्यक है।”

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें