Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, बेटा लोकेश भी CID हिरासत में !

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार के आरोप में CID ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद से आंध्रप्रदेश में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। पूर्व CM का कहना है कि सीआईडी ने बिना किसी उचित जानकारी के उनकी गिरफ्तारी की है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीआईडी ने सबूत दिखाने से भी मना कर दिया। चंद्रबाबू नायडू को स्किल डेवलपमेंट स्कैम में शनिवार सुबह 6 बजे नंदयाल शहर से गिरफ्तार किया गया। आपराधिक जांच विभाग(CID) ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। मामला 250 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले से जुड़ा हुआ है।

- Advertisement -

अधिकारीयों और समर्थकों के बीच हुई झड़प।

दरअसल, चंद्रबाबू नायडू को शनिवार सुबह नंदयाल शहर से गिरफ्तार किया गया। वो वहां पर एक जनसभा को संबोधित करने के बाद बस में आराम कर रहे थे। तभी CID अधिकारी और नंदयाल जिला पुलिस सुबह 3 बजे उस कैंप साइट पर पहुंचे जहां नायडू ठहरे हुए थे। जहां उन्होंने चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार करने की कोशिश की। लेकिन पार्टी समर्थकों ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद अधिकारीयों और समर्थकों के बीच झड़प भी हुई। कार्यवाही करते हुए पुलिस ने कुछ को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में लिए जाने से पूर्व चंद्रबाबू नायडू ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ‘मैंने कोई चोरी या भ्रष्टाचार नहीं किया है। सीआईडी ने बिना किसी उचित जानकारी के मुझे गिरफ्तार किया। मैंने उनसे सबूत दिखाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। मेरी भूमिका के बिना ही मेरा नाम एफआईआर में जोड़ दिया।’

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM के बेटे पारा लोकेश पुलिस हिरासत में। 

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए नंदयाल अस्पताल ले जाना था। लेकिन उनके मना करने के बाद कैंप साइट पर ही उनका मेडिकल चेकअप किया गया। फिर यहां से उन्हें विजयवाड़ा ले जाया गया, जहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं आंध्रप्रदेश पुलिस ने चंद्रबाबू के बेटे पारा लोकेश को ईस्ट गोदावरी जिले से हिरासत में ले लिया। लोकेश यहां पदयात्रा कर रहे थे। उन्हें विजयवाड़ा नहीं जाने दिया गया।

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू की क्यों हुई गिरफ़्तारी ?

आपको बता दें, 9 दिसम्बर 2021 को CBI ने स्किल डेवलपमेंट घोटाले मामले में FIR दर्ज की थी। जिसमें 25 लोगों को आरोपी बताया गया था। हालांकि इस एफआईआर में चंद्रबाबू नायडू का नाम नहीं था। लेकिन इस साल मार्च में CID ने स्किल डेवलपमेंट घोटाले की जांच शुरू की थी। जिसपर CID का दावा है कि जांच में जो बातें सामने आई हैं, उनके आधार पर चंद्रबाबू को गिरफ्तार किया गया है। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे अधिकारियों को कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सामना करना पड़ा। दोनों के बीच हलकी झड़प भी हुई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूर्व सीएम को आंध्र प्रदेश स्टेट स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में घोटाले के तहत गिरफ्तार किया गया है। 2016 में तत्कालीन सीएम चंद्रबाबू नायडू ने बेरोजगार युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने के लिए इसकी स्थापना की थी। CID ने अपनी जांच में पाया कि राज्य कैबिनेट से इस परियोजना को मंजूरी नहीं थी। इसके बावजूद बिना टेंडर के प्रोजेक्ट शुरू की गई। MOU के तहत सीमेंस कंपनी को अपनी तरफ से प्रोजक्ट में इन्वेस्ट करना था। हालांकि, कंपनी ने अपनी तरफ से कुछ भी निवेश नहीं किया।

2018 में एंटी करप्शन ब्यूरो को मिली थी घोटाले की शिकायत। 

इस मामले पर CID ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि साल 2018 में एंटी करप्शन ब्यूरो को इस घोटाले की शिकायत मिली थी। हालांकि, तब सत्ता में बैठे लोगों ने जांच रोकने की कोशिश की। राज्य सचिवालय से जरूरी डॉक्यूमेंट्स हटा दिए गए। वर्तमान सरकार की जांच से पहले जीएसटी इंटेलिजेंस विंग और आईटी डिपार्टमेंट भी घोटाले की जांच कर रहे थे। इस साल CID ने सरकारी गवाह बने एक आरोपी और तीन आईएएस अधिकारी के बयान के आधार पर APSSDC के पूर्व CEO अर्जा श्रीकांत को नोटिस भी जारी किया था। चंद्रबाबू की सरकार में पूर्व इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTC) अधिकारी अर्जी श्रीकांत APSSDC के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO थे।

वहीं इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। 45 साल के करियर में उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ।

 

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें