Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यमुना नदी में फटी गैस पाइपलाइन: पानी के बीच में उठने लगा धुएं का गुब्बारा, मचा हड़कंप !

UP के बागपत (Baghpat) से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि, बागपत और हरियाणा के सोनीपत में यमुना नदी के बीच में इंडियन ऑयल (Indian Oil) की गैस पाइपलाइन फट गई। पानी में 40 फीट तक ऊंची लहरें उठने लगीं। जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Advertisement -

दरअसल, बागपत में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है। यहां नदी के बीच से इंडियन ऑयल की गैस पाइपलाइन गुजरती है। पाइपलाइन फटने से नदी के पानी के बीच धुंआ से उठने लगा। जिसकी वजह से आसपास के इलाकों में हाहाकार मच गया है। बीते कई दिनों से यमुना, गंगा, शारदा समेत कई नदियों का पानी खतरे के निशान पर है। जिसकी वजह से राज्य के नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी लगा हुआ है।

बागपत के आसपास के इलाकों में जारी अलर्ट

UP में SDM सुभाष सिंह का कहना है कि, बागपत के जागोश गांव में रिफाइनरी की पाइपलाइन पानीपत से होते हुए सोनीपत, बागपत गाजियाबाद, दादरी और नोएडा तक जाती है।

बागपत ने अधिकारियों ने आसपास लोगों को अलर्ट कर दिया है। DM के निर्देश के बाद इलाके में गैस की सप्लाई रोक दी गई है। बागपत के आसपास इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया। ​अधिकारियों का कहना है कि, पाइपलाइन में सुधार के बाद इसमें ब्लास्ट के कारणों पर जांच की जाएगी।

बताया जा रहा है कि, इस पाइप से पानीपत रिफाइनरी से गैस यूपी की तरफ जाती है। इस दौरान यमुना नदी में जलस्तर भी काफी बढ़ा हुआ है। पुलिस और प्रशासन ने कहा कि, ऐसे में हालात अभी कंट्रोल में हैं और जल्द ही टीमें पाइपलाइन की मरम्मत कर लेंगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें