Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राजस्थान चुनाव से पहले गहलोत का बड़ा बयान, कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहूंगा, मुख्यमंत्री से 100 गुना बड़ा पद

राजस्थान चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बहुत बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अगर मौका मिलेगा तो वे कांग्रेस अध्यक्ष बनना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद मुख्यमंत्री से 100 गुना बड़ा पद होता है।

- Advertisement -

सीएम ने यह भी कहा कि कांग्रेस में हाईकमान ही लोगों को मुख्यमंत्री और मंत्री बनाता है। लेकिन यह सब भविष्य की बातें हैं। अशोक गहलोत ने फिर दोहराया कि सचिन पायलट को केंद्रीय मंत्री बनाने में मैंने सहयोग किया था।  राजस्थान में सीएम फेस के लिए बीजेपी में चेहरा नहीं होने के सवाल पर सीएम बोले- हमारे लिए बड़ी समस्या यह है कि वहां कोई चेहरा नहीं है। अटैक किस पर करें ? बीजेपी के पास कोई चेहरा तक नहीं है। हमें अपनी अप्रोच चेंज करनी पड़ेगी। लेकिन मैं सोचता हूं कि जनता इस बार हमें फिर से मौका देने के मूड में है।

सीएम गहलोत ने कहा-कांग्रेस हाईकमान ही सीएम और मंत्री बनाता है। सचिन पायलट के सवाल पर गहलोत ने कहा-जब सचिन केंद्रीय मंत्री बने थे, तब मैंने सहयोग किया था। हमने राजस्थान में 20 लोकसभा सीटें जीती थीं। मुझसे पूछा गया तो मैंने सचिन पायलट का नाम सुझाया था। क्योंकि पायलट गुर्जर समुदाय से हैं और तब वसुंधरा सरकार में आंदोलनकारी गुर्जरों को गोली से भून दिया गया था। उस वक्त गुर्जर और मीणा समुदाय में तनाव था। कांग्रेस में हाईकमान ही लोगों को मुख्यमंत्री और मंत्री बनाता है। यह हमारी पार्टी का अनुशासन है और यह सब भविष्य की बातें हैं।
सीएम गहलोत खुद कह चुके हैं कि मेरे बयान के सियासी मायने होते हैं। मैं कोई बात बहुत सोच समझकर ही कहता हूं। अब माना जा रहा है कि सीएम ने यह बात काफी सोच विचार के बाद कही है। हाल ही में मसूदा में सचिन पायलट ने भी कहा था कि भविष्य में क्या हो कुछ कहा नहीं जा सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें