Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी: घोसी उपचुनाव के लिए मतदान जारी, सपा प्रत्याशी ने लगाया बड़ा आरोप

उत्तर प्रदेश के मऊ में घोसी विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है।  सुबह सात बजे से वोटिंग चल रही है। इस बीच भाजपा और सपा प्रत्याशी के बयान सामने आए हैं। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा- ‘घोसी में शांति के साथ मतदान हो रहा है। लोगों का रूझान भाजपा की तरफ है। भारी मतों से भाजपा, घोसी से जीत रही है। लोग बढ़ चढ़कर मतदान कर रहे हैं।

- Advertisement -

 

वहीं, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भी मतदान के बीच बयान देते हुए कहा कि मतदान में लोगों को परेशानी हो रही है। बेटे पर मुकदमा दर्ज होने की बात पर भी उन्होंने बयान दिया।

 

विधानसभा घोसी के उप चुनाव को सत्ता के सेमीफाइनल की तरह से देखा जा रहा है। यही वजह है कि यहां उपचुनाव में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। माना जा रहा है कि इस चुनाव में जीत हार से आगे 2024 के लिए माहौल बनेगा और इस सीट को जीतने वाली पार्टी के लिए बेहतर मौका बन सकता है। यही वजह है कि बीजेपी और सपा दोनों ने इस सीट पर जीत के लिए अपनी सारी ताकत झोंक दी है।

 

घोसी विधानसभा के 455  बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। नौ बजे तक 9.12% मतदान हुआ था। दो घंटे में करीब 9 फीसदी  मतदान हुआ। उप चुनाव में 4,30,976 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिख रहे हैं। इसमें 231837 पुरुष, 199130 महिलाएं और 9 ट्रांसजेंडर वोट डाल रहे हैं।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें