Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Fake न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन में सरकार, 8 Youtube Channel हुए बंद..!

देश में बढ़ते अपराध के दौर में एक फेक न्यूज़ चलाने का भी प्रचलन चला आ रहा है। डिजटलीकरण के चलते इससे होनी वाली चुनौतियों भी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में फेक न्यूज एक समस्या है और इससे निपटने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है।

- Advertisement -

केंद्र सरकार (Central government) ने मंगलवार को बताया कि, फेक न्यूज फैलाने वाले 8 यूट्यूब चैनलों के बारे में पता चला है। यह चैनल भारतीय सेना, सरकारी स्कीमों, लोकसभा चुनावों और कई अन्य गंभीर मुद्दों पर भ्रामक जानकारियां फैला रहे थे। बताया जा रहा है कि, इन चैनलों के कुल मिलाकर 2.3 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं।

इन चैनलों के नाम हैं- यहां सच देखो, कैपिटल टीवी, केपीएस न्यूज, सरकार व्लॉग, अर्न टेक इंडिया, एसपीएन9 न्यूज, एजुकेशनल दोस्त और वर्ल्ड बेस्ट न्यूज है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि, प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने इन चैनलों पर फेक न्यूज का फैक्ट-चेक किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, विदित हो कि, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गलत और भ्रामक जानकारी फैलाने वाले 8 यूट्यूब चैनल्स के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनको बंद कर दिया गया है।

एक अन्य चैनल के बारे में जानकारी देते हुए मंत्रालय का कहना है कि, चैनल एजुकेशनल दोस्त 34.3 लाख से अधिक सब्सक्राइबर और 23 करोड़ व्यूज के साथ, सरकारी योजनाओं के बारे में गलत जानकारी फैला रहा था, जबकि 48 लाख से अधिक सब्सक्राइबर और 189 करोड़ व्यूज के साथ एसपीएन9 न्यूज राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों के बारे में फर्जी खबरें फैला रहा था।

जानिए फेक न्यूज़ चैनल के नाम:

कैपिटल टीवी: 35 लाख सब्सक्राइबर्स और 160 करोड़ व्यू वाला ये चैनल पीएम मोदी, सरकार और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की घोषणा से जुड़ी फेक न्यूज फैला रहा था।

सच देखो: 30 लाख सब्सक्राइबर्स और 10 करोड़ से ज्यादा व्यू वाला चैनल इलेक्शन कमीशन और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के बारे में झूठी जानकारी दे रहा था।

वर्ल्ड बेस्ट न्यूज: इस चैनल के 17 लाख सब्सक्राइबर्स और 18 करोड़ से ज्यादा व्यू हैं। ये चैनल भारतीय सेना को रिप्रिजेंट कर रहा था।

केपीएस न्यूज: इस चैनल के 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर और 13 करोड़ से ज्यादा व्यू हैं। ये सरकारी स्कीमों, आदेशों को लेकर गलत जानकारी दे रहा था। जैसे गैस सिलेंडर 20 रुपए में मिल रहे हैं और पेट्रोल की कीमत 15 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

अर्न इंडिया टेक: चैनल के 31 हजार सब्सक्राइबर्स और 36 लाख व्यू हैं। ये आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट्स ये जुड़ी फेक न्यूज फैला रहा था।

एसपीएन9 न्यूज: 48 लाख सब्सक्राइर्स और 189 करोड़ व्यू वाला ये चैनल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ फेक न्यूज फैला रहा था।

सरकारी व्लॉग: 45 लाख सब्सक्राइर्स और 9.4 करोड़ व्यू वालो ये चैनल सरकारी स्कीमों के बारे में फेक न्यूज चला रहा था।

एजुकेशनल दोस्त: चैनल के 34.3 लाख सब्सक्राइर्स और 23 करोड़ व्यू हैं। ये चैनल सरकारी स्कीमों के बारे में गलत जानकरी फैला रहा था।

सरकारी योजनाओं के बारे में फर्जी खबर फ़ैलाने वाले चैनल बंद

सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा 45 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर और 9.4 करोड़ से ज्यादा व्यूज वाला चैनल सरकारी ब्लॉग, सरकारी योजनाओं के बारे में फर्जी खबरें फैलाता पाया गया। जिसके कारण इन चैनलों को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें