Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बदले गए दो राज्यों के राज्यपाल, झारखंड के पूर्व CM होंगे ओडिशा के नए राज्यपाल।

केंद्र सरकार ने दो राज्यों के राज्यपाल बदलने का फैसला लिया है। बुधवार (18 अक्टूबर) की रात इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के द्वारा दी गयी। इन विज्ञप्ति में कहा गया कि भारत की राष्ट्रपति ने आज दो राज्यपाल नियुक्त किये हैं। इसके अनुसार, झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास को ओडिशा का नया राज्यपाल (Governor) नियुक्त किया गया है। वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जिस दिन से ये दोनों राज्यपाल पदभार ग्रहण करेंगे, उसी दिन से इनकी नियुक्ति प्रभावी मानी जायेगी। राष्ट्रपति मुर्मू ने इन नियुक्तियों को लेकर खुशी जाहिर की बधाई दी।

- Advertisement -

झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास ओडिशा के नए Governor।

आपको बता दें, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। जिन्हे अब ओडिशा का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। आपको बता दें, रघुवर दास झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने अपना पांच साल का कार्य काल पूरा किया था। अगले साल होने वाले लोकसभा और ओडिशा विधान सभा चुनावों के लेकर रघुवर दास की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू जिन्हे त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जोकि तेलंगाना से भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।

आपको बता दें कि रघुवर दास से पहले प्रो. गणेशी लाल ओडिशा के राज्यपाल थे। प्रो. गणेशी लाल को यह जिम्मेदारी 29 मई 2018 को दी गई थी। वह पांच साल से अधिक समय तक इस पद पर रहे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें