Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Noida Lift Collapse: नोएडा में बड़ा हादसा ,लिफ्ट गिरने से 4 लोगो की मौत !

Noida Lift Collapse: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट गिर गई है. इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं कई के घायल होने की खबर भी है. ये इस घटना के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच और , पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तो वही कुछ लोगो के घायल होने की खबर भी है.

- Advertisement -

 

 

ये भयानक हादसा ग्रेटर नोएडा आम्रपाली बिल्डिंग में हुआ है. यहां पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. हादसे के बारे में और जानकारी देते हुए डीएम मनीष वर्मा ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. पांच लोगों की हालत गंभीर है उनको नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है . आम्रपाली बिल्डिंग के मालिक ने बताया हमारी टीम शहर के अस्पताल में मौजूद है. हमारे अधिकारी भी साइट पर मौजूद हैं. अभी वहां कोई भी फंसा हुआ नहीं है. घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है. इस मामले की जांच की जा रही है.

 

इस हादसे पर यूपी कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस ने इस पर दुख जताया है. यूपी कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए हादसे पर दुख जताया और कहा, “ग्रेटर नोएडा के आम्रपाली बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से 4 लोगों के मौत की सूचना मिली है.. हम सभी गतात्माओं के आत्मा की शांति और उनके परिजनों के लिए सहनशक्ति की कामना करते हैं. साथ ही शासन से यह अनुरोध करते हैं कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान करे तथा इस दुःखद घटना के कारण की जांच करे. यदि कोई व्यक्ति इसमें दोषी पाया जाता है तो उस पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए.”

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें